बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 31 दिसंबर को अपने फैंस को तब शॉक में डाल दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, अपने निजी जीवन का काफी हिस्सा वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। मगर जब 31 दिसंबर की रात दीपिका ने सोशल मीडिया से अपने सारे पोस्ट डिलीट किए तो लोग हैरत में पड़ गए। कोई अंदाजा भी नहीं लगा पा रहा था कि दीपिका ने ऐसा क्यों किया।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर अब से कुछ देर पहले अपना पहला पोस्ट डाल दिया है। पहला इसलिए क्योंकि कल रात को उन्होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट करके सबको चौंका दिया था। फैंस इस बात के कयास लगा रहे थे कि आखिर दीपिका ने साथ ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने अपने पुराने सारे पोस्ट उड़ा दिए। दीपिका के अकाउंट पर 52.5 मिलियन यानी करीब 5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

मगर 1 जनवरी 2021 को दीपिका ने एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर फिर से वापसी की. दीपिका की इस ऑडियो क्लिप का नाम माय ऑडियो डायरी है। ये क्लिप इस ऑडियो डायरी का पहला भाग है. इसमें दीपिका ने अपने चाहने वालों को नए साल की बधाई दी है। दीपिका ने इस ऑडियो क्लिप में कहा- “हाय एव्रीवन, मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है। ये मेरे ख्यालों और भावनाओं का एक रिकॉर्ड है। आप सब इस बात से सहमत होंगे कि 2020 हर किसी के लिए अनिश्चितताओं से भरा था। मगर मेरे लिए ये साल कृतज्ञता से भरा भी था। 2021 के लिए में मैं खुद के लिए और आप सबके लिए अच्छी सेहत और मन की शांति की कामना करती हूं। नए साल की बधाई।”

जब दीपिका के सारे पोस्ट डिलीट हो गए तो लोगों को लगा कि हो सकता है उनका अकाउंट हैक हो गया है। मगर आज जब दीपिका ने ये ऑडियो डायरी पोस्ट की तो लोगों ने अंदाजा लगाया है कि ये दीपिका की ओर से कोई नई सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी है जिसमें वो अब ऑडियो ही शेयर किया करेंगी। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की जितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है उसमें ये देखना होगा कि उनकी इस स्टैटेजी के कारण उनके फॉलोअर्स में कोई कमी आती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



