रिया चक्रवर्ती ने मांगा सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय, गुस्साए फैंस ने कहा- ‘ये पीआर स्टंट यहां…..’

Summary :

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। अभी भी सुशांत के जाने के गम से फैंस उभर नहीं पा रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत के बाद फैंस सीबीआई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। अभी भी सुशांत के जाने के गम से फैंस उभर नहीं पा रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत के बाद फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि सुशांत की मौते पर सीबीआई जांच की मांग तो एक्टर शेखर सुमन भी उठा चुके हैं। 
ऐसे में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी अब एक्टर की मौत के एक महीने बाद सीबीआई जांच की मांग इस केस में कर दी है। बता दें कि ट्विटर और इंस्टा दोनों पर रिया ने एक पोस्ट साझा की है और उसमें गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने सीबीआई जांच की मांग इस केस में करी है। 
फैंस रिया की इस पोस्ट पर भड़के 
दरअसल सुशांत की मौत के बाद फैंस का गुस्सा रिया के लिए भड़क गया था लेकिन समय के साथ लोगों का गुस्सा थम रहा था। अब सुशांत को लेकर रिया की नयी पोस्ट के बाद एक बार फिर से लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। रिया के इस पोस्ट को कुछ लोगों ने पीआर स्टंट कह दिया तो कुछ ने इसे नौटंकी बताया। 

क्या लिखा रिया ने अपनी पोस्ट में?
रिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, आदरणीय अमित शाह जी, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं। सुशांत की ग़ुजरे हुए एक महीना हो गया है। मेरा सरकार पर पूरा विश्वास है, लेकिन न्याय के लिए मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप सीबीआई जांच की मांग को मान लें। मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत सिंह किस दबाव में आकर ये कदम उठाने पर मजबूर हो गए। सत्यमेव जयते। दरअसल सुशांत मौत केस की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। मुंबई पुलिस ने रिया के साथ कई लोगों से इस मामले में पूछ्ताछ कर चुकी है। 

Desk Team