रिया चक्रवर्ती ने वायरल वीडियो में बताया ब्वॉयफ्रेंड को करें ऐसे कंट्रोल, गुंडागर्दी और हफ्तावसूली पर कही ये बात

Summary :

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर उनके परिवार वालों की और से कई गंभीर आरोप पिछले कई दिनों से लग रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर उनके परिवार वालों की और से कई गंभीर आरोप पिछले कई दिनों से लग रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में फआईआर रिया के खिलाफ दर्ज करवाई है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
रिया चक्रवर्ती इस वीडियो में कहती दिख रही हैं कि वह अपने बॉयफ्रेंड को कंट्रोल करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में कहा है कि वह गुंडागर्दी और हफ्ता भी वसूलती हैं। सोशल मीडिया पर रिया का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। 
रिया इस वीडियो में कहती दिख रही हैं कि वह गुंडा है ऐसा उनका बॉयफ्रेंड सोचता है लेकिन वास्तव में वह उसे कंट्रोल करती हैं। ये तो पता नहीं चला है कि रिया का यह वायरल वीडियो कब का है। रिया इस वीडियो में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं और मूड इस दौरान उनका बिलकुल अलग नजर आ रहा है। 

रिया वीडियो में कहती दिख रही हैं, मैं बहुत बड़ी डॉन हूं, मुझे पता है कि इन छोटे गुंडों को कैसे काम करवाना है। मेरा ब्वॉयफ़्रेंड भी सोचता है कि वह एक गुंडा है। लेकिन वह नहीं जानता कि असली डॉन मैं हूं। मैं इन छोटे गुंडों से अलग हूं। मैं अपने हाथों को गंदा नहीं करती, मैं दूसरों को काम करने के लिए कहती हूं। जैसे मैं उन्हें एक निर्माता के पास जाने और हफ्ता इकट्ठा करने के लिए भी कह सकती हूं। वे सोच सकते हैं कि वे डॉन हैं, लेकिन वास्तव में वे केवल मेरे लिए काम कर रहे हैं। उसके बाद रिया को जैसे ही पता चलता है यह कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है वह कहती हैं, ये सब रिकॉर्ड मन करो। 
हालांकि सुप्रीम कोर्ट में रिया ने याचिका दायर कर दी है। रिया ने अपनी याचिका में कहा है कि पिछले एक साल से वह इस रिश्ते में थे और साथ में ही रह रहे थे। रिया ने इसमें कहा कि वह 8 जून तक सुशांत के साथ 14 जून को आत्महत्या करने से पहले तक साथ रह रही थी और फिर वह अपने सांताक्रूज वाले घर पर अस्थायी रूप से चली गई थी। रिया ने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर में सुशांत के पिता के. के. सिंह द्वारा जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी झूठे हैं।14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में सुशांत ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। 

Desk Team