ऋचा चड्ढा और अली फजल का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, माचिस की डिब्बी ने बना डाला इसे यूनिक

Summary :

अब ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये कार्ड भी ऋचा और अली की जोड़ी की तरह ही एकदम हटके और यूनिक है। इसे देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए है। इन शादी की डेट को लेकर भी कयास लगाए जा रहे है। वही इनकी मेहंदी और हल्दी कब और कहा होगी ये भी सामने आ गया है। साथ ही रिसेप्शन को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आ रही है। हालांकि इस कपल ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। 
लेकिन अब ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये कार्ड भी ऋचा और अली की जोड़ी की तरह ही एकदम हटके और यूनिक है। इसे देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे। इस कार्ड में कुछ भी आम नहीं है। ऐसा कार्ड आपने पहले कही नहीं देखा होगा। 
इस शादी के कार्ड में ऋचा चड्ढा और अली फजल एक साइकिल पर बैठे हुए नज़र आ रहे है। ऋचा जहांइसमें साड़ीमें दिखाई दे रही है वही अली वेस्ट्रन सूट में दिखाई दे रही है। दोनों एकदूसरे की तरफ बड़ी ही प्यार से देख रहे है। वेडिंग कार्ड के ऊपर लिखा है- ‘कपल मैचेस’।
लेकिन सबसे ख़ास बात ये है कि ये वेडिंग कार्ड एक माचिस की डिब्बी जैसा डिजाइन किया गया है। जी हां, माचिस की डिब्बी जैसा कार्ड क्या आपने कही सुना या देखा है ! है न ये एकदम यूनिक। अब इन दोनों की जोड़ी इतनी अलग है तो कार्ड भी तो ज़रा धमाकेदार होना बनता है। 
वही, इनकी लव स्टोरी की बात करे तो दोनों 2012 में ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे। फिर ऋचा ने अली से अपने प्यार का इजहार किया था और अली ने अपना जवाब देने में 3 महीने लगा दिए थे। वहीं, अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बांध जायेंगे।

Desk Team