बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान वह घर में कैसे समय व्यतीत कर रही हैं इसके बारे में अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आपने अक्सर उन्हें किताबें पढ़ते हुए दिखा होगा या फिर खाना बनाते हुए और डांस करते हुए दिखाई देती हैं। ऐसे ही अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा ने साझा की हैं।

ऋचा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की
अपने इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। ऋचा की यह खूबसूरत तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दीं हैं।


ऋचा चड्ढा की शादी कोरोना की वजह से टल गयी

अप्रैल में ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी होनी थी। हालांकि रजिस्टर्ड मैरिज के लिए उन्होंने अप्लाई भी किया था। लेकिन दोनों की शादी कोरोना की वजह से शादी टल गयी। अब स्थितियों के सामान्य होने का इंतजार यह कपल कर रहा है।
इन फिल्मों में काम कर रही है ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा की फिल्मों की बात करें तो डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ में आखिरी बार दिखाई दीं थीं। ऋचा क साथ कंगना रनौत, नीना गुप्ता और जस्सी गिल इस फिल्म में नजर आये थे। इस साल जनवरी में यह फिल्म रिलीज हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



