टीवी की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा छोटे पर्दे से अब बड़ पर्दे का रुख कर लिया है और वो बॉलीवुड में एंट्री के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। रिद्धि ने वैसे तो कई सारे टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन मर्यादा से उनकी एक अलग पहचान मिली थी। मर्यादा में उनके किरदार और राकेश बापट संग उनकी जोड़ी को दर्शकों ने दिल से पसंद किया था। हालांकि पिछले काफी वक्त से रिद्धि टीवी इंडस्ट्री से दूर है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसे ही बरकरार है।

वहीं अब रिद्धि जल्द ही बॉलीवुड सुपरस्टार्स के संग स्क्रीन शेयर करती दिखने वाली हैं। अभिनेत्री शाहरुख खान स्टारर जवान और सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में अहम रोल नजर आने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने किंग ऑफ रोमांस और अपने फेवरेट एक्टर शाहरुख खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस बताते हुए फिल्म के सेट का माहौल के बारे में भी खुलकर बताया।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में खुलकर बात की। बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर बात करते हुए रिद्धि डोगरा ने कहा कि ”मैं आने वाले साल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। क्योंकि मैंने कुछ शानदार एक्टर्स और कहानी में उनके साथ काम किया है। इसके अलावा कुछ स्टोरी टेलर प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।”

वहीं जब रिद्धि से किंग खान के साथ काम करने के बारे में सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा, ”वे बहुत अच्छे और दिल से विन्रम है। शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में काम करने का माहौल काफी आरामदायक रहा। वैसे भी ये बात तो सभी जानते हैं कि मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं। ऐसे में उनके साथ शूटिंग करना, एक अलग एहसास था। मेरी लाइफ के दो पार्ट हैं, एक ‘शाहरुख खान के साथ शूटिंग करने से पहले वाला और दूसरा शूटिंग के बाद वाला।’

बता दें कि रिद्धि को इससे पहले सुपरहिट वेब सीरीज ‘मैरिड वुमन’ और ‘असुर’ में देखा गया था। इन दोनों ही वेब सीरीज को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और रिद्धि की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी। वहीं अब देखना होगा कि दर्शक रिद्धि को बॉलीवुड फिल्म में कितना पसंद करते हैं और सुपरस्टार्स की फिल्मों में वह अपने काम से दर्शकों को इंप्रेस कर पाती हैं या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



