सीमा विवाद पर पायलट बोले- चीन अतिक्रमण करना चाहता है… तो उसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए

Summary :

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि भारत-चीन सीमा विवाद मामले पर केंद, सरकार को विपक्ष को विश्वास में लेकर चर्चा करनी चाहिए।

चीन और भारतीय सेना के बीच अरूणाचल प्रेदश के तवांग में सीमा विवाद मामले पर देश की विपक्ष पार्टी ने सत्ताधारी सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। इसी को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम एंव कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने औपचारिक रूप से कहा कि सीमा विवाद मामले पर केंद्र सरकार को विश्वास में लेकर पूर्ण रूप से चर्चा करनी चाहिए । 
सचिन पायलट ने सीमा विवाद पर कही यह बात 
भारत जोड़ यात्रा में भाग ले रहे  पायलट आज सुबह मीडिया से रूबरू हो रहे थे।  पायलट ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर जब यह घटना घटी, उसके पांच दिन बाद सरकार का बयान आया है लेकिन उसमें कुछ भी नया नहीं है। केंद, सरकार को चाहिए कि इस मुद्दे पर विपक्ष को विश्वास में लेकर चर्चा करें, इस मसले पर पूरा देश सरकार के साथ खड़ है लेकिन बिना पारदर्शिता लाए हम कैसे आगे बढ़गे। सच्चाई के साथ केंद, सरकार को चर्चा करनी चाहिए।
सचिन पायलट: अब तक का सियासी सफ़र कैसा रहा है - BBC News हिंदी
चीन अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए- पायलट
मिली जानकारी के मुताबिक  उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर चीन अतिक्रमण करना चाहता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर कहा कि केंद, सरकार अब रेशों की बात करके भ्रम पैदा कर रही है। इस पूरे मामलें में राजनीति कर रही है, जो ठीक नहीं है। उसने समय रहते इस मामलें में कुछ नहीं किया है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी दो बार राजस्थान आकर कमीट कर चुके हैं। अब रेशों की बात करके केंद, सरकार मामलें को फंसा रही है। उन्होंने कहा कि अपने बयान पर कायम रहना चाहिए।  पायलट ने कहा कि श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अपार जन समूह उमड़ रहा है। श्री राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से जो मुद्दे उठाए है उनको देशवासी एवं प्रदेशवासी स्वीकार कर रहें है।

Desk Team