दिवाली के मौके पर रिलीज हुआ Rishab Shetty की जय हनुमान का थीम सॉन्ग, सामने आई पहली झलक

Summary :

ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जय हनुमान के कारण चर्चा में बने हुए हैं। बता दें ये थीम सॉन्ग इसलिए भी खास है क्योंकि ये गाना दिवाली के त्यौहार पर रिलीज हुआ है।

‘हनुमान’ की रिलीज के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स ने दर्शकों को बीते दिन हैरत में डाल दिया। उन्होंने फिल्म के सिक्वल का पहला लुक जारी कर दिया। ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट लुक रिवील होते ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में पॉपुलर नेशनल अवॉर्ड विनर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का एक जरूरी हिस्सा होने के नाते, ये फिल्म एक्साइटमेंट के लेवल को और बढ़ा रही है और दर्शक कमाल के सिनेमाई अनुभव को महसूस करने के लिए बेसब्री से और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। 

धमाकेदार है नया गाना

बढ़ती एक्साइटमेंट के साथ मेकर्स ने थीम सॉन्ग रिलीज किया है, जो भगवान हनुमान की शक्ति, सामर्थ्य, गरिमा और निष्ठा को खूबसूरती से दर्शाता है। ऐसे में मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर थीम सॉन्ग शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘सबसे अंधकारमय युग में भी, उनकी निष्ठा अखंडित चमकती है, अपने स्वामी श्रीराम से किया गया एक शांत वचन। दिवाली के इस शुभ अवसर पर जय हनुमान फर्स्ट लुक थीम सॉन्ग से उठा रहे हैं पर्दा। टिम जय हनुमान की तरफ से आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।’

बीते दिन जारी हुआ था ऋषभ शेट्टी का लुक

बता दें, दिवाली से ठीक एक दिन पहले ‘जय हनुमान’ का पहला लुक सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में गेरुआ कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। वो भगवान राम की मूर्ति को गले लगाए दिख रहे हैं। मेकर्स ने इस रोमांचक फर्स्ट लुक को एक खास कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था, ‘वचनपालनं धर्मस्य मूलम्। त्रेतायुग का एक व्रत, जो कलियुग में अवश्य पूरा होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी और सनसनीखेज निर्देशक प्रशांत वर्मा ने निष्ठा, साहस और भक्ति का एक महाकाव्य प्रस्तुत किया है। आइए इस दिवाली की शुरुआत पवित्र मंत्र ‘जय हनुमान’ से करें और इसे दुनिया भर में गूंजाएं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।