ऋत्विक धनजानी ने गर्लफ्रेंड आशा नेगी से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, ‘अब कुछ भी नॉर्मल नहीं हो सकता’

Summary :

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता का जाना माना चेहरा ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की खबर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता का जाना माना चेहरा ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की खबर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर दो बेहद अजीब से पोस्ट साझा किए हैं। इसमें से एक पोस्ट तो अनकंडीशनल लव से जुड़ा हुआ है तो वहीं दूसरा हम क्यों दोबारा नॉर्मल लाइफ में वापस आए इससे कुछ मिला जुला है। 
ऋत्विक इस पर लिखते हैं कि प्यार जानने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इसे दूसरे को आखिर देना कैसे है। अनकंडीशनली। वैसे अनकंडीशनल प्यार से हट कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है,क्योंकि प्यार एक योगा है। 
इतना ही नहीं यह कपल एक-दूसरे की पोस्ट पर लिखते हैं कि कुछ भी अब फिर से नॉर्मल नहीं हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉर्मल होना काम नहीं कर पा रहा था। क्योंकि यदि एक फेर को हम वापस भी जाना चाहें तो शायद हम उससे जुड़ी सीख को भूल चुके हैं। उम्मीद है कि हम हम अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़े और कैरियर में कुछ अच्छा काम कर सकें। 
कुछ दिनों पहले इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया गया कि आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी अब साथ में नहीं है और इसकी जानकारी उनके दोस्तों और फैमिली की ओर से पहले से ही मिल चुकी है। 
उन्होंने आगे कहा कि ऋत्विक और आशा के बीच पिछले कुछ वक्त से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं है,जिस वजह से इनके रिश्ता खराब हो रहा है। इसलिए दोनों ने आपसी सहमति के चलते अलग होने का फैसला किया है। करीब एक महीने से भी ज्यादा हो गया है और अब इनके बारे में उनके दोस्तों से जानकारी मिली है। 
बता दें कि आशा और ऋत्विक दोनों साथ में ही रहते थे। मगर अब उन्होंने वो घर छोड़ दिया है। इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को आगे नहीं बढऩे का फैसला तब किया जब ऋत्विक स्पेन जा रहे थे। 
पिछले साल 2019 में खबर यह भी आई थी कि ऋत्विक और आशा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं,लेकिन बाद में इन्होंने इस खबर को महज एक अफवाह बताया था और यह कह दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
 बता दें कि आशा नेगी बॉयफ्रेंड ऋत्विक के परिवार वालों के बहुत करीब थी। दोनों पिछले 6 साल से एक साथ थे। वहीं साल 2013 नवंबर में ऋत्विक और आशा नेगी ने अपने रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकारा।

Desk Team