बॉलीवुड में दाल ना गलने पर रिया चक्रवर्ती की हॉलीवुड पर नजर !

Summary :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि तीन इंटरनेशनल कास्टिंग कंपनियां इन दिनों रिया चक्रवर्ती संग नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत कर रही है। अभी तक एक्ट्रेस ने किसी भी प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है,लेकिन रिया के सामने कई विकल्प खुले हुए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत की मौत को पूरा 1 साल हो गया है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती की जिंदगी भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटती हुई दिखाई दे रही है और रिया अपने करियर को फिर से शुरू करने की कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम बिग बॉस 15 के लिए खूब सुर्खियों में था। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रिया इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। 
 रही फिल्मों की बात तो फिलहाल बॉलीवुड से उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट के लिए साइन नहीं किया गया है। लेकिन इसी बीच रिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि तीन इंटरनेशनल कास्टिंग कंपनियां इन दिनों रिया चक्रवर्ती संग नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत कर रही है। अभी तक एक्ट्रेस ने किसी भी प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है, लेकिन रिया के सामने कई ऑप्शन खुले हुए हैं। अब मायने ये रखता है कि रिया को पहले काम कहां से मिलता है। उसे ही वह प्राथमिकता देंगी। 
जानकारी के मुताबिक रिया की तरफ से किसी भी कंपनी के लिए हामी नहीं भरी गई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के केस को सिर्फ इंडिया की मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मीडिया ने भी बेहद करीब से कवरेज किया था और सोशल मीडिया पर रिया बेहद सुर्खियां में रही थी। शायद ये ही वजह है की एक्ट्रेस को इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के ऑफर आ रहे हैं। बहरहाल देखने वाली बात तो ये होगी की रिया इस तमाम कंट्रोवर्सी के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म से कमबैक करेंगी या हॉलीवुड फिल्म से के जरिए वापसी करेंगी। 

Desk Team