

एक्टर के मुताबिक अगर कोई एनिमी प्रॉपर्टी पर अपने पुत्र के वारिस होने का दावा पेश करता है, ऐसे में उसे हाईकोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा करना होता है। ऐसी स्थिति में सीधे-सीधे सैफ तैमूर को वारिस नहीं बना सकते।
जायदाद की कहानी हुई यहां से शुरू
भोपाल के आखिरी नवाब और सैफ के परदादा हमीदुल्ला खान की पूरी चल-अचल जायदाद शत्रु संपत्ति कानून की जद में है। सरकार ने एनिमी प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट में अमेंडमेंट के लिए 5वीं बार ऑर्डिनेंस जारी करने के प्रपोजल को बुधवार को मंजूरी दे दी। यह ऑर्डिनेंस अब प्रेसिडेंट के पास उनकी सहमति के लिए भेजा जाएगा। भोपाल में सैफ की कुल प्रॉपर्टी करीब 5000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हरियाणा और देश के दूसरे हिस्सों में भी उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी है।
ये है कारण
दरअसल Saif Ali Khan जानी मानी अभिनेत्री शर्मीला टैगोर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। सैफ का जन्म में दिल्ली में 16 अगस्त 1970 को हुआ था। सैफ की दादी यानि कि मंसूर अली खान पटौदी की मां साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी थीं।
हमीदुल्ला खान के बाद उनकी छोटी ने भोपाल रियासत की कमान अपने हाथों में ले ली। क्योंकि कहा जाता है कि नवाब हमीदुल्लाह की बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान बंटवारे के बाद पाकिस्तान चली गईं थीं। साजिदा के निधन पर भोपाल रियासत की कमान उनके बेटे और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को सौंप दी गई।
इसी के नाते सैफ अली खान इस शाही संपत्ति के हकदार हैं। तो जाहिर है Saif Ali Khan के बेटे होने के नाते तैमूर भी इसके वारिसों में हैं। भोपाल में सैफ के पास कुल 5000 करोड़ की प्रॉपर्टी है। लेकिन सैफ इस प्रॉपर्टी का एक टूकड़ा भी छू नहीं सकते हैं।
Saif Ali Khan ने अपने से 13 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन 12 साल बाद सैफ और अमृता का तलाक हो गया था। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम। कुछ साल बाद Saif Ali Khan ने करीना से शादी कर ली थी। करीना-सैफ से तैमूर अली खान हैं।


Download Android App
Download iOS App








