इस समय सैफ अली खान बुरे दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्में लगातार असफल हो रही हैं। वह किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं, इसे लेकर अब दुविधा में हैं, लेकिन एक मुद्दे पर वह क्लियर हैं कि पिता नवाब पटौदी की बायोपिक नहीं करेंगे, क्योंकि वह उसमें फिट नहीं बैठते। सैफ ने एक बातचीत के दौरान स्वीकारा है कि उन्हें नहीं लगता कि वह नवाब पटौदी जितने स्टालिश हैं और वह उनकी बायोपिक में लीड कर पाएंगे।
उनका कहना है कि उनकी काफी वक्त से ख्वाहिश है कि वह उन पर बनने वाली किसी फिल्म को प्रोड्यूस करें लेकिन उन्हें लगता है कि अब तक ऐसा कोई मिला है, जो उनके पिता का किरदार निभा पाए। सैफ को लगता है कि पिता में स्टाइल और एलिगेंस था और उनकी बराबरी कर पाना बहुत मुश्किल है। वह काफी सैक्सी थे और अपने अंदाज में गेम खेला करते थे। सैफ का कहना है कि वह कभी उन्हें कॉपी नहीं कर पाएंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



