Salman Khan को फिर आई Sanjay Leela Bhansali की याद, पटरी पर आ सकती है ‘Inshallah’

Summary :

संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाहअल्लाह कुछ वक्त पहले काफी सुर्खियों में थी। हालांकि सलमान ने इस फिल्म से जब अपना नाम अलग कर लिया तो भंसाली ने फिल्म ही बंद कर दी थी। मगर अब खबरें है कि सलमान ने हाल ही में भंसाली को फोन किया और उनसे बंद हुई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के बारे में बात की।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आखिरी रिलीज किसी का भाई किसी की जान बड़े पर्दे पर फुस्स साबित हुई। इस फिल्म में सलमान के अलावा कई सारी यंग स्टार्स भी नजर आए थे। मगर फिल्म लोगों को बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं कर पाई। रिलीज से पहले जिस तरह से इस फिल्म लेकर हो-हल्ला मचा था, बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई करिश्मा देखने को नहीं मिला। 
सलमान खान ने किया बड़ा फैसला
अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटने के बाद अब सलमान खान ने बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सलमान चुनिंदा निर्देशकों के साथ ही काम करेंगे। फिलहाल सलमान खान अब अपने प्रोडक्शन हाउस यानी SKF की फिल्मों में काम नहीं करेंगे। साथ ही साथ अब वो ‘गुडविल जेस्चर’ के लिए भी फिल्में न करने का भी फैसला लिया है।
सलमान ने किया भंसाली को फोन
दूसरों के फिल्मी करियर की गाड़ी को ट्रैक पर लगाने की बजाय भाईजान फिलहाल ट्रैक से उतर रहे अपने करियर को संवारने पर ध्यान देने वाले हैं। खबर है कि सलमान खान ने हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली को फोन किया और उनसे बंद हुई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ के बारे में बात की। सजंय के साथ सलमान ने फिल्म हम दिल दे चुके सनम की थी।

सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और आज भी ये फिल्म दर्शकों की पहली पसंद है। ऐसे में सालों बाद संजय और सलमान फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में साथ काम करने वाले थे। मगर फिर सलमान ने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे, जिसके बाद संजय ने फिल्म को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया था। मगर अब कहा जा रहा है कि सलमान अब फिर से इस फिल्म पर काम करना चाहते हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था।

Desk Team