पूरे देश में 3 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को आम लोगों के साथ सितारों ने भी धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी सितारों ने भी तस्वीरें शेयर की। हर त्योहार पूरे खान परिवार के साथ सलमान खान मनाते हैं। इस बार भी पूरे परिवार के साथ उन्होंने राखी का त्योहार मनाया।

सोशल मीडिया पर सलमान खान की राखी की तस्वीर वायरल हो रही है और उसमें वह अरबाज खान, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में सबकी कलाई पर राखी बंधी हुई दिख रही है। फैंस को सलमान खान की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक जैसे पोज में फोटो क्लिक करवाई है। सलमान खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए अपने सभी फैंस को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां। अलवीरा और अर्पिता सलमान खान की दो बहनें हैं और वह दोनों से बेहद प्यार करते हैं।
हालांकि कोरोना वायरस के चलते सलमान खान अभी अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। सलमान खान ने अपने फॉर्महाउस पर लॉकडाउन के दौरान खेती भी की। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर चलाया और जमीन पर खेती करते नजर आए।
सलमान खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई’ आनी है। इसमें दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा उनके साथ मुख्य भूमिका में है। इस साल ईद पर यह फिल्म रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया। फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में भी सलमान खान दिखाई देंगे। इस में अभिनेत्री पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App



