बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि विदेशों में भी दबंग स्टार की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। सिल्वर स्क्रीन पर शानदार परफॉरमेंस के लिए मशहूर सलमान का सोशल मीडिया पर भी खासा दबदबा है और हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
.jpg)
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक है और आये दिन वो अपने लेटेस्ट अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते है। हाल ही में भारत स्टार ने ट्विटर पर 40 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए है। वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में वो अमिताभ के बाद दूसरे स्टार है जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में फॉलोवर हासिल किये है।
.jpg)
ट्विटर पर40 मिलियन फॉलोवर का आंकड़ा पार करने के बाद भाईजान के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर बधाई के ट्वीट से बाढ़ ला दी है। फैंस ने सलमान खान को बधाई देते हुए ट्वीट्स किये और उनकी काफी तारीफ भी की है :
1.

2.

3.

4.

सलमान ने हाल ही में एक नया गाना ‘प्यार करो ना’ रिलीज़ किया था, इस गाने को सलमान खान ने खुद गाया है । इस सांग को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अभी भी यह विभिन्न प्लेटफार्मों पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें , इस सांग के जरिये सलमान खान ने फैंस को दुनिया में दहशत मचाने वाली कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने की पहल की है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सलमान अगली बार प्रभुदेवा निर्देशित, ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में दिखाई देंगे। फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और अन्य सितारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, सलमान ने यह भी घोषणा की है कि वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में पहली बार पूजा हेगड़े के साथ जोड़ी बनाते नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



