सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रेंड सोमी अली ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बचपन में हुआ था रेप

Summary :

सोमी अली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि बचपन में उनका रेप किया गया है। एक्ट्रेस ने कहा है- जब मेरा पहली बार पाकिस्तान में शोषण हुआ था, तब मैं सिर्फ 5 साल की था। तब सर्वेंट क्वार्टर में तीन बार मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुई थीं।

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की एक्स- गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कुछ बड़े खुलासे किए है। इन सनसनीखेज़ खुलासो के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आपको बता दे, पाकिस्तान में पैदा हुईं अमेरिकी एक्ट्रेस सोमी ने 90s के दौर में बॉलीवुड में एंट्री ली थी। वहीं इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया था। अब वो एक बार फिर से जबरदस्त सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, सोमी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुई सेक्शुअल अब्यूज की घटनाओं पर खुलकर बात की है। 
सोमी अली इससे पहले भी 2018 में एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इन भयानक घटनाओं के बारे में बता चुकी हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक बार फिर इस पर बात की है। उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनका रेप किया गया है। एक्ट्रेस ने कहा है- जब मेरा पहली बार पाकिस्तान में शोषण हुआ था, तब मैं सिर्फ पांच साल की था। तब सर्वेंट क्वार्टर में तीन बार मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुई थीं। 
उन्होंने बताया कि ‘मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि बेटा ये किसी को बताना नहीं कि ये तुम्हारे साथ हुआ है। मैं कई सालों तक सोचती रही कि क्या मैंने कुछ गलत किया? मुझे मेरे माता-पिता ने ये क्यों कहा? पाकिस्तान और भारतीय संस्कृतियां छवि-आधारित हैं, इस कारण से मेरे पेरेंट्स मुझे सिर्फ प्रोटेक्ट कर रहे थे। कुछ तीन सालों पहले मैंने इस पर बात करनी शुरु की है। मैं एक एनजीओ के साथ जुड़ी हूं जो रेप पीड़ितों की मदद करता है।’ सोमी का कहना है कि इस एनजीओ की वजह से ही इन भयानक घटनाओं पर बात कर पा रही हैं।
सोमी ने बताया कि जब वो अपनी आत्मकथा लिखने जाती हैं तो उन्हें वो अंधकार भरा सर्वेंट क्वाटर याद आ जाता है। वो कहती हैं कि ‘मुझे आज भी उस कुक की गंध याद है। मुझे सब याद है, उन सबमें वापस जाकर उन घटनाओं के बारे में लिखना वाकई बेहद अंधेरे से भरा है। इसलिए मुझे इतना वक्त लगा।’

Desk Team