हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस को ईद पर अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’के साथ ईदी देंगे। रविवार को सलमान खान ने अपने फैंस के साथ फिल्म का ट्रेलर जारी किया। सलमान खान के इस ट्रेलर को फैंस की ओर से भरपूर प्यार मिला है। फैंस अब 30 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रविवार को सलमान खान और रश्मिका मंदाना ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनसे फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार द्वारा छोटी अभिनेत्रियों के साथ काम करने के बारे में पूछा गया। हिंदी सिनेमा के भाईजान कहे जाने वाले इस अभिनेता ने मीडिया को बहुत ही व्यावहारिक जवाब देते हुए कहा, “मेरे और हीरोइन के बीच 31 साल का अंतर है। हीरोइन को यह समस्या नहीं है। हीरोइन के पिता को यह समस्या नहीं है, तो आप लोगों को क्या समस्या है। सलमान जिस वक्त यह जवाब दे रहे थे। रश्मिका के चेहरे पर हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी।
सलमान ने की रश्मिका की तारीफ़
सलमान खान ने आगे कहा कि जब इनकी शादी हो जाएगी, बच्ची हो जाएगी, बड़ी स्टार हो जाएगी तो उनके साथ भी काम करेंगे। मम्मी का परमिशन तो मिल ही जाएगा।सलमान खान ने इस दौरान फिल्म की अभिनेत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रश्मिका जिस लगन से काम कर रही हैं वह तारीफ के काबिल है। सलमान ने बताया कि उन्हें पुष्पा-2 और सिंकदर की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लगी थी। लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।
सलमान कि फिल्म सिकंदर के ट्रेलर में एक ऐसा शानदार नजारा दिखाया गया है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगा। ट्रेलर में सलमान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, वह एक मिशन पर हैं। सिकंदर का उनका किरदार दमदार नजर आ रहा है।
यह फिल्म निर्माता के लिए एक और बड़ी सफलता साबित होने वाली है, जिनके पास ऐसी फिल्में बनाने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है, जो न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि देश भर के दर्शकों के दिलों में जगह भी बनाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




