इस वक़्त देश में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। जहां हर एक मैच के लिए फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही हैं। ऐसे में फैंस सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जरा सोचिए क्रिकेट और टाइगर एक साथ एक ही मैदान में नजर आए तो। सुनकर ही एक्साइटमेंट बढ़ गयी न। बता दे की अब ये एक्साइटमेंट सच होने वाली हैं। क्यों की टाइगर जल्द ही इंडिया Vs पाकिस्तान मैच में अपनी उपस्थिति से मैच का मजा दोगुना करने वाले हैं।
बता दे की ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सलमान खान ‘टाइगर’ बन जोरदार दहाड़ लगाने वाले हैं। दरअसल सलमान खान की दिवाली रिलीज टाइगर-3 के लार्ज स्केल पर प्रमोशन के लिए यशराज ने ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक एसोसिएशन किया है। जिसमें पूरे वर्ल्डकप के दौरान आपको टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि ये क्रिकेट वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि जब किसी फिल्म का इतना बड़ा मार्केटिंग एसोसिएशन हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 का पहला प्रमोशन इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच के दौरान शुरू होगा। जो 14 अक्टूबर को खेला जाएगा और 16 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर सबके सामने होगा।
बता दे की बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार हुआ हैं। जब किसी फिल्म को इतने लार्ज पैमाने पर प्रमोट किया गया हैं। बता दे की इंडिया Vs पाकिस्तान के मैच में को मिलियन से भी ज्यादा दर्शक देखते हैं। ऐसे में अब इंडिया और पाकिस्तान के मैच में टाइगर-3 का प्रमोशन होगा, तो इससे फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है।
बता दे की सलमान खान की ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। जहां फिल्म के टीज़र को फैंस का बेशुमार प्यार मिलते हुए देखा गया था। ऐसे में अब फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App






