सलमान खान को बिग बॉस होस्ट करते हुए 14 साल हो गए हैं. उन्होंने 2010 में सीजन 4 से इस शो को होस्ट करना शुरू किया था. हालांकि, इस बीच कई और सितारों ने जैसे संजय दत्त, करण जौहर, अरशद वारसी और अमिताभ बच्चन ने भी इस शो को होस्ट किया, लेकिन फैंस की पसंद हमेशा से ही सलमान खान रहे. पिछले साल 6 अक्टूबर, 2024 को शुरू हुआ ‘बिग बॉस 18’ रविवार 19 जनवरी, 2025 को खत्म हो गया.
इस शो के विनर टीवी स्टास करणवीर मेहरा हैं. जिन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरंग और रजत दलाल को पीछे छोड़ते हुए इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि, शो के ग्रैंड फिनाले के दौरान सलमान खान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उनके फैंस को भी ये बात सुनने के बाद बड़ा झटका लगा. उन्होंने कहा कि वे शो का अगला सीजन यानी ‘बिग बॉस 19’ होस्ट नहीं करेंगे.
बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान
सलमान खान ने मजाक करते हुए कहा कि फाइनलिस्ट को लग सकता है कि वे इतनी दूर आ गए हैं और जीत या हार कोई मायने नहीं रखती, लेकिन यह सच नहीं है. यह सुनकर हर कोई हंसने लगता है. फिर वह कहते हैं कि घर के अंदर हर दिन रहना कितना मुश्किल है और उन्हें टॉप 6 पर गर्व है. अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं शो के 15-16 सीजन होस्ट कर चुका हूं… अगला सीजन नहीं होगा मुझसे.”
सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट संग की मस्ती
सलमान खान ने बातचीत जारी रखते हुए यह भी कहा, ”मैं बहुत खुश हूं कि आज स्टेज पर आने का आखिरी दिन है, मैं हाथ उठाने और काम पूरा होने का इंतजार कर रहा हूं.” फिर उन्होंने शो के एक्स कंटेस्टेंट्स से भी बातचीत की. होस्ट ने सभी से पूछा कि कौन सा प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में जगह पाने का हकदार नहीं है. श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर और चाहत पांडे ने ईशा सिंह का नाम लिया. इधर करण वीर मेहरा ने साझा किया कि एलिमिनेट हुए प्रतियोगियों में से चाहत पांडे रुकने की हकदार थीं.


Download Android App
Download iOS App





