Samay Raina Sunil Pal Controversy: एक तरफ हैं सुनील पाल, जो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के विनर रह चुके हैं और अपनी साफ़-सुथरी, फैमिली कॉमेडी और बेहतरीन मिमिक्री के लिए घर-घर में फेमस हैं। तो दूसरी तरफ हैं समय रैना, जो आज के युवाओं के बीच अपने डार्क ह्यूमर, अनोखे स्टैंड-अप और सुपरहिट यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट‘ के लिए जबरदस्त पॉपुलर हैं।
लेकिन अब, कॉमेडी किंग सुनील पाल और यूथ आइकॉन समय रैना के बीच की लड़ाई एक बेहद ही गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है। समय रैना के मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के पहले ही एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सुनील पाल को बुरी तरह भड़का दिया है। सुनील पाल ने समय रैना को सीधा जवाब देते हुए एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा विवाद।
Samay Raina Sunil Pal Controversy: आखिर क्यों भड़के सुनील पाल, क्या था वो ‘टूथब्रश’ वाला जोक?

दरअसल, इस पूरी लड़ाई की नई चिंगारी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के पहले एपिसोड से भड़की है। शो के दौरान समय रैना ने सुनील पाल का मजाक उड़ाते हुए उन पर एक ‘टूथब्रश’ वाला जोक मार दिया। समय ने कुछ ऐसा कहा जिससे यह लगा कि सुनील पाल ब्रश नहीं करते।
अपने ऊपर किए गए इस मजाक को देखकर सुनील पाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने समय रैना को सबक सिखाने के लिए तुरंत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर दिया। इस वीडियो में उनके साथ मिमिक्री आर्टिस्ट जय वर्मा भी नजर आ रहे हैं, जो समय रैना की एक्टिंग कर रहे हैं। सुनील पाल ने इस वीडियो के जरिए समय रैना पर ऐसा पलटवार किया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
Sunil Pal Slams Samay Raina: “मुंह से गंदगी निकालना बंद कर…” सुनील पाल का करारा पलटवार
View this post on Instagram
सुनील पाल ने अपने वीडियो की शुरुआत समय रैना के नाम का मजाक उड़ाकर की। उन्होंने कहा कि समय का मतलब टाइम होता है और रैना का मतलब रात, और वह रात के समय की बहुत इज्जत करते हैं, इसलिए वह समय को झेल रहे हैं।
इसके बाद सुनील पाल सीधे मुद्दे पर आए और समय के ब्रश वाले जोक का करारा जवाब देते हुए बोले, “भाई, तूने कहा था ना कि मैं ब्रश नहीं करता हूं? पर समय रैना, तू तो रोज ब्रश करता है, फिर भी तेरे मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकलती है भाई? अगर तू रोज सुबह ब्रश करता है, तो मुंह से ऐसी अश्लील और गंदी बातें निकालना बंद कर।” सुनील पाल का यह गुस्सा साफ तौर पर दिखा रहा था कि वह समय रैना की कॉमेडी के तरीके से बेहद नाराज हैं।
India’s Got Latent Season 2: क्या कोर्ट तक पहुंचेगी लड़ाई? जानिए आगे क्या हो सकता है

आपको बता दें कि इन दोनों कलाकारों के बीच यह दुश्मनी कोई नई नहीं है। इससे पहले भी सुनील पाल ने समय रैना की कॉमेडी को ‘अश्लील’ और ‘गंदी’ बताते हुए उन्हें कपिल शर्मा से क्लीन कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी। इसके बाद जब दोनों एक साथ टीवी पर नज़र आए थे, तब भी समय ने उनसे ब्रश करने को लेकर सवाल किया था। अब जब सीजन 2 में भी समय रैना अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो सुनील पाल ने भी आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह मामला सिर्फ वीडियो तक रहेगा या बात कोर्ट-कचहरी और लीगल नोटिस तक पहुंच जाएगी, क्योंकि सुनील पाल पहले भी अश्लील कॉमेडी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। फिलहाल, फैंस को अब समय रैना के जवाब का इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App




