Raksha Bandhan 2026 Box Office Clash: फिल्म मेकर्स हमेशा से ही त्योहारों के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं, क्योंकि छुट्टियों की वजह से लोग बड़ी संख्या में फिल्में देखने थिएटर्स जाते हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन 2026 के मौके पर कुछ ऐसा होने जा रही है, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ।
28 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे खतरनाक और बड़ा क्लैश (टक्कर) होने जा रहा है। एक या दो नहीं, बल्कि पूरी चार बड़ी फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। सुपरस्टार यश, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे बड़े सितारे अपनी-अपनी फिल्मों के साथ थिएटर्स में कब्जा करने के लिए तैयार हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है यह पूरा मामला।
Raksha Bandhan 2026 Box Office Clash: त्योहारों का फायदा उठाने के लिए 26 अगस्त को ही देगी दस्तक

इस महामुकाबले में सबसे बड़ा नाम साउथ और हिंदी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार यश का है। काफी लंबे समय के इंतजार और कई बार रिलीज डेट टलने के बाद, आखिरकार मेकर्स ने यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
यह फिल्म शुक्रवार के बजाय बुधवार, 26 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मेकर्स ने यह कदम बेहद चालाकी से उठाया है ताकि फिल्म को ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों की छुट्टियों का पूरा फायदा मिल सके। उत्तर भारत के दर्शकों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार सबसे खास होगा, जो शुक्रवार, 28 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में यश की ‘टॉक्सिक‘ को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त तो मिलेगी, लेकिन बाकी की 3 फिल्मों से इसे कड़ी टक्कर झेलनी पड़ेगी।
Khosla Ka Ghosla 2: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी मचाएंगी धमाल, एडवांस में बुक है स्लॉट

रक्षाबंधन के इस वीकेंड पर कब्जा करने के लिए सबसे पहले जिस फिल्म ने अपनी सीट बुक की थी, वो थी ‘खोसला का घोसला 2’ (Khosla Ka Ghosla 2)। मेकर्स ने बहुत पहले ही मार्च के महीने में घोषणा कर दी थी कि यह मजेदार कॉमेडी फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। साल 2006 की सुपरहिट फिल्म के इस सीक्वल में एक बार फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और परवीन डबास जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे। इसको डायरेक्ट प्रशांत भागिया ने किया है।
इस कॉमेडी के बीच एक्शन का तड़का लगाने आ रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया। उनकी फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट‘ (Vvan: Force of the Forest) भी 28 अगस्त को थिएटर्स में उतरेगी। टीवीएफ (TVF) और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को डायरेक्ट अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है। तीन दिन के लंबे वीकेंड का फायदा उठाने के लिए सिद्धार्थ भी पूरी तरह तैयार हैं।
Shraddha Kapoor New Movie Eetha: ‘ईठा’ फिल्म से थिएटर्स में लगाएंगी एंटरटेनमेंट का तड़का

इस महामुकाबले को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए बॉलीवुड की ‘स्त्री‘ यानी श्रद्धा कपूर भी मैदान में उतर चुकी हैं। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) भी 28 अगस्त को ही रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बेहद अनोखे और दमदार रोल में नजर आने वाली हैं। वह मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को डायरेक्ट ‘छावा‘ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे शानदार एक्टर्स भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। अब देखना यह होगा कि इस 4-तरफा महा-क्लैश में कौन सी फिल्म बाजी मारती है और किसके सिर सजता है बॉक्स ऑफिस का ताज
Toxic vs Eetha vs Vvan vs Khosla Ka Ghosla 2: जानिए कौन सी फिल्म किस पर पड़ेगी भारी

इस महा-मुकाबले में शामिल चारों फिल्में एक-दूसरे से पूरी तरह अलग और अपने-अपने जॉनर (Genre) की उस्ताद हैं। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ (Toxic) एक बड़े बजट की हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें ड्रग्स माफिया और अंडरवर्ल्ड का खतरनाक खेल देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ, बॉलीवुड की ‘स्त्री‘ यानी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ (Eetha) एक बायोग्राफिकल-ड्रामा फिल्म है, जिसमें वह फेमस मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर बनकर पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगी।
इन दोनों को कड़ी टक्कर देने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (Vvan) आ रही है, जो लोककथाओं पर बेस्ड एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर-थ्रिलर (डरावनी) फिल्म है। इन सबके बीच दर्शकों को पेट खोलकर हंसाने के लिए अनुपम खेर और बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ (Khosla Ka Ghosla 2) मैदान में है, जो एक प्योर कल्ट-कॉमेडी फिल्म है। यानी दर्शकों को एक ही वीकेंड पर एक्शन, ड्रामा, डर और कॉमेडी का पूरा पैकेज मिलने वाला है। यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। क्या यश का एक्शन चलेगा या श्रद्धा का ड्रामा और सिद्धार्थ का डर बाजी मार ले जाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।























