राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर भड़के अरविंद केजरीवाल, चंपत राय पर उठाए सवाल; सरकार से पूछे तीखे सवाल

Summary :

Arvind Kejriwal News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों का चंदा चोरी हो गया। बताया जा रहा है लगभग 200 करोड़ रूपये का तो कैश चोरी हो गया है और कई सारे हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए। जैसे-जैसे ये बात फैलती जा रही है, हर राम भक्त बहुत ज्यादा दुखी है। अरविंद केजरीवाल ने पूछे ये सवाल अरविंद केजरीवाल ने सबके सामने सवाल रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर…

Arvind Kejriwal News: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों का चंदा चोरी हो गया। बताया जा रहा है लगभग 200 करोड़ रूपये का तो कैश चोरी हो गया है और कई सारे हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए। जैसे-जैसे ये बात फैलती जा रही है, हर राम भक्त बहुत ज्यादा दुखी है।

अरविंद केजरीवाल ने पूछे ये सवाल

अरविंद केजरीवाल ने सबके सामने सवाल रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर को एक ट्रस्ट चलाता है, उस ट्रस्ट को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बनाया गया था। इस ट्रस्ट में एक व्यक्ति है, चंपत राय, जो जनरल सेक्रेटरी है। इनके हाथ में पूरा मैनेजमेंट है और वो ही पूरा मंदिर चलाते हैं।

सबसे ज्यादा आरोप इन्हीं के ऊपर लग रहे हैं। कौन है चंपत राय? कहां से आया है, क्या चीज है? ये न कोई संत है और न महात्मा है, किसका आदमी है ये? इतनी बड़ी चोरी की घटना हो गई और अभी भी मंदिर उन्ही की हाथ में है। उन्हें अभी तक हटाया नहीं गया। आखिर उन्हें कौन बचा रहा है?

चंपत राय ने घोटालों के सभी दावों को किया खारिज

कई पक्षों से लगे आरोपों के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो दान और आभूषणों के रखरखाव से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रहा है। दूसरी तरफ, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने घोटालों के सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही, ट्रस्ट ने इन अफवाहों को नकारते हुए निष्पक्षता साबित करने के लिए खुद ही इस स्वतंत्र जांच का समर्थन किया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।