Cocktail 2 Day 4 Box Office: भारत ही नहीं विदेशों में भी थमा नहीं ‘Cocktail 2’ का कहर, विदेशी दर्शकों ने Shahid-Rashmika-Kriti पर लुटाए इतने करोड़

Summary :

Cocktail 2 Day 4 Box Office: बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), खूबसूरत कृति सेनन (Kriti Sanon) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है। डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। हालांकि क्रिटिक्स और कुछ दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली फीडबैक मिली थी, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई…

Cocktail 2 Day 4 Box Office: बॉलीवुड के कबीर सिंह यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), खूबसूरत कृति सेनन (Kriti Sanon) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की तिकड़ी ने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है। डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

हालांकि क्रिटिक्स और कुछ दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली फीडबैक मिली थी, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई कर डाली है और अब यह महा-रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

Cocktail 2 Day 4 Box Office: सोमवार की परीक्षा में भी पास हुई शाहिद की फिल्म, भारत में की ताबड़तोड़ कमाई

Cocktail 2 Day 4 Box Office
Cocktail 2 Day 4 Box Office ( Source : Social Media)

आमतौर पर किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के बाद पहला सोमवार (Monday Test) सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है। वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) पर तो लोग फिल्में देखने जाते ही हैं, लेकिन सोमवार को अक्सर कमाई में भारी गिरावट देखी जाती है। ‘Cocktail 2’ के साथ भी ऐसा ही हुआ, सोमवार को इसकी कमाई में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने बेहतरीन पकड़ बनाए रखी।

अपने चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने भारत में करीब 9,785 शोज़ के साथ कुल 6.35 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 53.85 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 64.56 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में मजबूत नींव रख दी थी, जहां शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 16.25 करोड़ और रविवार को 17.50 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस हुआ था।

Shahid Kapoor Cocktail 2: 100 करोड़ के क्लब से सिर्फ 15 करोड़ दूर

Shahid Kapoor Cocktail 2
Shahid Kapoor Cocktail 2 ( Source : Social Media)

‘Cocktail 2’ का जादू सिर्फ हिंदुस्तान के दर्शकों पर ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी खूब देखने को मिल रहा है। रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिल रहा है। सोमवार को फिल्म ने विदेशी बाजारों (Overseas) से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

अगर विदेशी बाजारों की कुल कमाई को जोड़ लिया जाए, तो वहां से फिल्म अब तक 20.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। अब बात करें वर्ल्डवाइड यानी पूरी दुनिया की कुल कमाई की, तो फिल्म ने सिर्फ 4 दिनों में 85.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। यानी अब यह फिल्म ऐतिहासिक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से सिर्फ 15 करोड़ रुपये दूर है, जिसे यह अगले एक-दो दिनों में आसानी से पार कर लेगी।

Cocktail 2 100 Crore Club: ‘कॉकटेल 2’ ने कई बड़े स्टार्स को पछाड़ा

Cocktail 2 100 Crore Club
Cocktail 2 100 Crore Club ( Source : Social Media)

शाहिद कपूर की इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कई बड़ी और रीसेंट रिलीज फिल्मों के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।। ‘कॉकटेल 2’ ने भारत में 50 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई करके वरुण धवन की फेमस फिल्म ‘हाय जवानी तो इश्क होना है‘ (जिसकी लाइफटाइम कमाई 50.60 करोड़ थी) को पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, इस फिल्म ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो‘ के लाइफटाइम कलेक्शन (51.35 करोड़ रुपये) को भी सिर्फ 4 दिनों में ही धूल चटा दी है। दिनेश विजान और लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है, और अपने नाम के मुताबिक ही यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक ज़बरदस्त कॉकटेल साबित हो रही है।

Read More: Box Office: Cocktail 2 ने बॉक्स ऑफिस की बदल दी तस्वीर, जानें पेद्दी समेत ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।