Box Office: Cocktail 2 ने बॉक्स ऑफिस की बदल दी तस्वीर, जानें पेद्दी समेत ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ का हाल

Summary :

Box Office Report: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के प्रदर्शन पर असर देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ राम चरण की ‘पेद्दी’ की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, तो वहीं दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में भी असर देखने को मिला है। दूसरी ओर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती दिखाई दे रही है। Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ की कमाई…

Box Office Report: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के प्रदर्शन पर असर देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ राम चरण की ‘पेद्दी’ की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है, तो वहीं दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में भी असर देखने को मिला है। दूसरी ओर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ भी बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती दिखाई दे रही है।

Peddi Box Office Collection: ‘पेद्दी’ की कमाई में आई गिरावट

Box Office Report
Box Office Report (Source: Google)

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अब इसकी कमाई में कमी देखने को मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 1.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अलग-अलग भाषा के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने हिंदी में 10 लाख रुपये, कन्नड़ और तमिल में 1-1 लाख रुपये, जबकि तेलुगु भाषा में 1.83 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 231.45 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 326.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Mai Vaapas Aaunga Box Office Collection: ‘मैं वापस आऊंगा’ को मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

Box Office Report
Box Office Report (Source: Google)

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी करीब 55 प्रतिशत दर्ज की गई, जो दर्शकों के बढ़ते इंटरस्ट को दिखाती है। भारत में फिल्म की कुल कमाई 18.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 32.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Bharat Bhhagya Viddhata Box Office Collection: ‘भारत भाग्य विधाता’ के लिए मुश्किल बना बॉक्स ऑफिस

Box Office Report
Box Office Report (Source: Google)

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिएक्शन नहीं मिल रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 10 लाख रुपये का कारोबार किया था। हालांकि शनिवार को इसकी कमाई में हल्का सुधार देखने को मिला और फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन कमजोर बना हुआ है। 9 दिनों में इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है।

Box Office Report: दिलजीत की फिल्म ने कंगना की फिल्म को छोड़ा पीछे

Box Office Report
Box Office Report (Source: Google)

अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो ‘मैं वापस आऊंगा’ कमाई के मामले में ‘भारत भाग्य विधाता’ से काफी आगे निकल चुकी है। शनिवार के कलेक्शन में भी दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला। जहां दिलजीत की फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये कमाए, वहीं कंगना की फिल्म सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार कर सकी।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस की मौजूदा तस्वीर ये साफ मैसेज दे रही है कि दर्शकों की पहली पसंद फिलहाल ‘मैं वापस आऊंगा’ बनती जा रही है, जबकि ‘भारत भाग्य विधाता’ को दर्शकों का समर्थन हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा।

Read More: Raakh वेब सीरीज़ में की गई हिंदुओं को बांटने की साजिश, जानें क्या था मेकर्स का प्लान?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।