समीरा रेड्डी ने प्रेगनेंसी के दौरान पानी के अंदर करवाया बोल्ड फोटोशूट,देखें तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इनका 4 साल का एक बेटा हंस वर्दे भी है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय भी कर रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इनका  4 साल का एक बेटा हंस वर्दे भी है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस  अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय भी कर रही हैं। हाल ही में समीरा रेड्डी ने पानी के अंदर कलरफुल बिकिनी फोटोशूट करवाया है। 
इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी की फोटोशूट की तस्वीरें काफी प्यारे नोट लिखकर शेयर भी किया है। समीरा ने स्विमिंग पुल के अंदर पोज देते हुए बेहद शानदार फोटोशूट करवाया है। 
समीर रेड्डी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जो कि खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उनका कैरियर काफी ज्यादा बड़ा नहीं रहा है। लेकिन इन्होंने जितनी भी फिल्में अब तक करी हैं वह सफल रही हैं। 
बता दें कि समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं। ये फोटोशूट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में वे बंप की खूबसूरती का जश्न मनाना चाहती थी। उन्होंने कहा ऐसे समय में महिलाएं काफी थकावट महसूस करती हैं। कमजोर और डरी हुई महसूस करती हैं। ऐसे में ये फोटोशूट शेयर करने से उनमें सकारात्मकता फील होगी।
 

 

अभिनेत्री का कहना है कि शुरूआती महीनों में उनको बिकीनी पहनने में काफी परेशानी हो रही थी और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अब 9 महीने हो गए हैं तो उनको काफी रिलैक्स है और उनकी स्किन शानदार  है।

डिलिवरी से पहले फोटोशूट

समीरा रेड्डी ने ये बोल्ड फोटोशूट इसलिए करवाया है क्योंकि वो कभी भी मां बन सकती हैं। समीरा रेड्डी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और इनके फैंस शेयर कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो इस तरह की प्रेग्नेंसी वाली फोटोशूट बहुत कम ही देखने को मिलती है।
 क्योंकि अंडरवाटर काफी भी परेशानी हो सकती है। उनके इस फोटोशूट ने कई यूजर्स ने पसंद किया तो कुछ ने नापसंद भी किया। एक यूजर ने लिखा बेबी को रिस्क में मत डालिए मैम। बता दें कि समीरा अपने आने वाले बेबी के लिए काफी खुश्स हैं। न्यू बेबी की आने की खुशी में अभिनेत्री ने कई तरह की तैयारियां भी की है। 

Desk Team