सना खान ले रही हैं कश्मीर की बर्फबारी का मजा, शेयर की हनीमून की तस्वीरें

Summary :

सना खान अपने शौहर अनस सईद के साथ हनीमून के लिए कश्मीर गई हैं। वहां से वह खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं।

सना खान अपने पति अनस सईद के साथ कश्मीर की वादियो में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह अपने कई वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। अब उन्होंने गुलमर्ग से स्नोफॉल का नाजारा दिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों को साझा किया है, जो वायरल हो रही हैं। 
सना खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- जन्नत। तस्वीरों में एक्ट्रेस बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं। सना खान कई तस्वीरों में स्नोफॉल का मजा लेती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में है। रीसेंटली सना ने पोस्ट किया था जिसमें वह श्रीनगर एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराती नजर आ रही थीं। वहीं उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर वीडियो क्लिप्स पोस्ट की थीं, जिसमें दिखाया था कि कश्मीर में कितनी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सना ने फैन्स को बताया था कि वह खुद को गर्म रखने के लिए शहद और बादाम की चाय पी रही हैं।
सना खान ने बीते दिनों अचानक शोबिज को छोड़ने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले पर फैन्स काफी हैरान थे। सना ने पोस्ट में लिखा था कि वह शोबिजइ लाइफस्टाल को अलविदा कह रही हैं और अब इंसानियत की राह पर चलेंगी। उन्होंने यह भी लिखा था कि वह ऊपरवाले की दिखाई राह पर चलेंगी।
इसके बाद अचानक उनके निकाह का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद सना ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी थी कि 20 नवंबर को वह सूरत के मुफ्ती सईद अनस की बेगम बन चुकी हैं।

Desk Team