निया शर्मा ने और ज्यादा बढ़ाई गोवा की गर्मी, एक्ट्रेस ने ब्लैक-गोल्डन बिकिनी में दिखाई ऐसी अदाएं

Summary :

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा ने बेहद कम समय में लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा ने बेहद कम समय में लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक ओर जहां निया टीवी की खूबसूरत नागिन है तो दूसरी ओर उनका नाम खतरों की खिलाड़ी में भी दर्ज है। मगर इन सबसे से हटकर निया टीवी की दुनिया की बिकिनी बेब बनकर भी उभरी हैं। 
जी हां दरअसल निया ने एक बार फिर अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाया है। दरअसल निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं,ऐसे में अभिनेत्री ने अपनी कुछ लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की हैं,जिसे देखकर आप भी निया शर्मा के जबरा फैन हो जाएंगे। 
गोवा वेकेशन की हैं तस्वीरें
बीते दिनों छुट्टियां मनाने के लिए निया शर्मा गोवा पहुंची थी,उनकी ये बिकिनी तस्वीर भी वहीं की है। फोटोज में निया बिकिनी में समंदर किनारे रिलैक्स मूड में दिख रही हैं।  वैसे अब निया की इस तस्वीर पर लोग अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं तभी लोग अभिनेत्री की तस्वीरों पर ताबड़तोड़ लाइक्स कर रहे हैं। 
सवाल और जवाब दोनों… 
एक्ट्रेस ने अपनी इन खूबसूरत तस्‍वीरों को शेयर करते हुए इसके कैप्‍शन में एक सवाल और उसका जवाब लिखा है। निया ने लिखा है- सवाल: दो रातों में फूले हुए शरीर को बीच बॉडी में कैसे बदलें? जवाब: आप ऐसा नहीं कर सकते…

बता दें निया की इन ग्लैमरस तस्वीरों पर केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई स्टार्स ने भी उनपर प्यार बरसाया है। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी,माही विज,गीतांजलि टिकेकर,प्रिया बनर्जी से लेकर कई और स्टार्स ने निया की खूबसूरती की जमकर तारीफे की हैं। 
वर्कफ्रंट की बात करें तो निया शर्मा जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टीवी एक्टर रवि दुबे के साथ जमाई राजा 2.0 के दूसरे सीजन में दिखाई देने वाली हैं। पिछले दिनों निया ने गोवा से इसकी घोषणा करते हुए एक्टर के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। 

Desk Team