दुल्हन बनने से पहले सना खान ने दिए ऐसे दिए थे पोज,अब शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Summary :

सना खान अब अपनी शादी से फ्री हो जाने के बाद अपनी प्री-वेडिंग की रस्मों की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शेयर करने में लगी हुई हैं।

सना खान अब अपनी शादी से फ्री हो जाने के बाद अपनी प्री-वेडिंग की रस्मों की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार शेयर करने में लगी हुई हैं। याद दिला दें दुल्हन बनने से पहले इस बिग बॉस स्टार अभिनेत्री ने बॉलीवुड से हमेशा-हमेशा के लिए किनारा कर लिया है। सना ने इस बात का खुलासा कुछ वक्त पहले ही किया था कि वह धर्म की राह पर चलने वाली है। 
वैसे ग्लैमर की दुनिया से अलविदा कहने के बाद सना खान लगातार सुर्खियों में छाई रही हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड की दुनिया से दूर होते ही सना खान ने फिर गुपचुप तरह से शादी रचा ली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब हड़कंप भी मचा। बता दें महज कुछ दिनों पहले ही सना खान ने गुजरात के मुफ्ती अनस से निकाह किया है। 
अब शादी की सभी रस्मों से निपटने के बाद अदाकारा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मेंहदी सेरेमनी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। 
इन फोटोज में सना खान पिंक और ऑरेंज कलर के आउटफिट पहने काफी जच रही हैं,जिसके साथ सना खान ने मैचिंग ज्वैलरी भी पहन रखी है। वैसे सना खान का ऐसा देसी लुक फैंस को खूब लुभा रहा है। फोटोज में सना खान अपनी मेंहदी दिखाते हुए नजर आ रही हैं। 
याद दिला दें इससे पहले सना खान अपनी वलीमा लुक की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। वलीमे की रस्म के समय सना खान लाल रंग का जोड़ा पहने कायमत ढा रही थी। 
यहां देखें सना खान की मेंहदी की तस्वीरें…



बता दें शादी के बाद से ही सोशल मीडिया की जनता सना खान की तुलना सोफिया हयात से कर रहे हैं। लोगों का कहना है सना खान ने सोफिया हयात की तरह धर्म की राह पर चलना शुरू किया है। ऐसे में सना खान से अपनी तुलना होने पर सोफिया हयात का गुस्सा भी फूटा है। 

Desk Team