Sangram Singh-Payal Rohatgi: Sangram Singh ने Nikita Rawal संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- “मैं बहुत हैरान हूं”

Summary :

Sangram Singh-Payal Rohatgi: पहलवान, अभिनेता और खिलाड़ी के रूप में मशहूर संग्राम सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री निकिता रावल के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। संग्राम, जो अक्सर देश सेवा के अपने जुनून और काम पर अपने फोकस के बारे में बात करते हैं, ने कहा कि उन्हें इस तरह की अफवाहों से अपना नाम जुड़ता देख हैरानी हुई। उन्होंने इन खबरों को भ्रामक बताया और कहा कि ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। Sangram Singh-Payal Rohatgi Nikita संग डेटिंग रूमर्स पर Sangram Singh ने तोड़ी चुप्पी संग्राम ने कहा- ‘मैं सबसे प्रेम…

Sangram Singh-Payal Rohatgi: पहलवान, अभिनेता और खिलाड़ी के रूप में मशहूर संग्राम सिंह ने हाल ही में अभिनेत्री निकिता रावल के साथ उनका नाम जोड़े जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। संग्राम, जो अक्सर देश सेवा के अपने जुनून और काम पर अपने फोकस के बारे में बात करते हैं, ने कहा कि उन्हें इस तरह की अफवाहों से अपना नाम जुड़ता देख हैरानी हुई। उन्होंने इन खबरों को भ्रामक बताया और कहा कि ये तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

Sangram Singh-Payal Rohatgi

Nikita संग डेटिंग रूमर्स पर Sangram Singh ने तोड़ी चुप्पी

संग्राम ने कहा- ‘मैं सबसे प्रेम और आदर के साथ ही बात करता हूं. मैं बहुत हैरान हूं कि मीडिया में बेसिर पैर की अफवाहें बिना किसी कंफर्मेशन के साथ इतने बड़े प्लेटफार्म पर कैसे रिलीज हो जाती हैं। एक बार मुझसे तो पूछे कि क्या सच हैं। मैं इन फालतू बातों पर ध्यान नही देता. मैं समाज के लिए कुछ करने पर ध्यान देता हूं। मैं लिगेसी छोड़ने पर विश्वास रखता हूं। मैं इस समय दिसम्बर में होनेवाले MMA 2 की मैच की तैयारी में बहुत बिजी हूं।

इतना ही नही संग्राम कहते हैं, ‘हाल ही में मेरे तलाक पर भी ऐसे खबरें आईं जिसे पढ़कर दुख होता है कि मैं हमेशा इनका सॉफ्ट टारगेट होता हूं। मैं यही कहूंगा कि ऐसी कोई खबर बिना मेरी इजाजत के ना छापें। मेरे काम को देखें. मैं बहुत ही जल्द एक बड़ी फिल्म में दिखाई दूंगा। मैं देश के लिए कुछ करने की चाह में हमेशा कार्यरत रहता हूं और मैं किसी भी एक्ट्रेस के साथ अफवाहों की खबरों का खंडन करता हूं.’

Sangram Singh-Payal Rohatgi
Sangram Singh-Payal Rohatgi

पायल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

इसी बीच अब पायल रोहतगी इशारों-इशारों में कुछ कहने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। पायल ने आज ही इंस्टाग्राम पर 4 पोस्ट शेयर किए हैं और ये चारों पोस्ट उनके और संग्राम के रिश्ते को लेकर कुछ कह रहे हैं। पति से धोखा मिलने की अफवाहों के बीच पायल रोहतगी बैक टू बैक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। पायल ने सबसे पहले कुछ पुलिस वालों और अपने पति संग्राम सिंह के साथ फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के कैप्शन में पायल ने लिखा, ‘ना प्रेशर, ना एक्सपेक्टेशंस. अनलिमिटेड शॉट्स.’

साथ ही उन्होंने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा पायल ने संग्राम के साथ एक फंक्शन की तस्वीर भी शेयर की है। इसके कैप्शन में पायल ने लिखा, ‘एक अमीर आदमी से पूछा कि उसने ये कैसे किया? और उसने कहा ‘मैंने सबकी मदद करने की कोशिश करना बंद कर दिया.’ इतना ही नहीं पायल ने इसी फंक्शन की एक और प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘धोखा हमेशा लॉयल्टी के रूप में तैयार होकर आता है, जब तक मुखौटा नहीं गिरता.’

Sangram Singh-Payal Rohatgi
Sangram Singh-Payal Rohatgi

कब हुई थी पायल-संग्राम की शादी?

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 12 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी।

 

Also Read: PM Modi New Movie: मलयालम एक्टर Unni Mukundan ने PM Modi के जन्मदिन पर दिया खास तोहफा, प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘Maa Vande’ का किया ऐलान

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।