संजय दत्त लंग कैंसर स्टेज थर्ड से जूझ रहे हैं,बीमारी की खबर सुनकर फैन्स ने मांगी सलामती की दुआ

Summary :

संजय दत्त के फैंस लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जी हां बताया जा रहा है अभिनेता फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं

संजय दत्त के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जी हां बताया जा रहा है अभिनेता फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्हें तीसरे स्टेज के एडवांस कैंसर की शिकायत है। खबर है कि अभिनेता जल्द ही इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो सकते हैं, हालांकि इस मामले में अब तक संजय दत्त की तरफ से कोई बयान नहीं आया है,मगर उनका परिवार कल इस बारे में शायद कुछ जानकारी दे सकता है। 
हुई थी सांस लेने में तकलीफ 
संजय दत्त को छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अस्पताल में पहले तो उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट्स नेगेटिव आई और दो दिन बाद संजय दत्त अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए थे। 
अस्पताल से वापस लौटने के बाद अभिनेता ने बताया अभी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वो काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले रहे हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये उन्होंने लिखा दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं। मेरे दोस्त और परिवार के लोग मेरे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों और बेकार की कयासबाजी भी न करें, आप लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौटूंगा।

View this post on Instagram

🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on


फैन्स करने लगे दुआ
जैसे ही संजू बाबा को लेकर ये लेटेस्ट अपडेट आई और बताया गया संजय दत्त लंग कैंसर के स्टेज 3 से गुजर रहे हैं। तो बस यह खबर आग की तरह फैल गई और फैन्स उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे।

>

संजय दत्त के लिए दुआएं करते हुए फैन्स ने लिखा ‘जिंदगी के कई हालातों से आप बाहर निकले हैं, इससे भी निकल आएंगे। आप इससे भी बाहर आ जाएंगे, आपके लिए प्रार्थना कर रही। जल्दी ठीक हो जाइए।

कई प्रोजेक्ट्स हैं अभिनेता के हाथ 


वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त इस वक्त काफी बीजी हैं ऐसा इसलिए वो जल्द ही फिल्म ‘सड़क 2’ में वे आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई देंगे।

 फिर कुछ समय बाद उनकी फिल्म टोरबाज और ‘केजीफ पार्ट 2’ भी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो अजय देवगन के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।
 

Desk Team