रणवीर कपूर दत्त बायोग्राफी में संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है, जिसके चलते राजकुमार हिरानी ने फिल्म के प्रमोशन को लेकर अभी से प्लान शुरु कर दिया है। दिलचस्प बात यह सुनने को मिल रही है कि प्रमोशन के लिये एक वीडियो शूट किया जायेगा जिसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त से उनकी लाइफ को लेकर सवाल करेंगे और संजू बाबा अपनी लाइफ के हर उतार-चढ़ाव का जवाब देंगे। सूत्रों की माने तो इस कांसेप्ट में संजय दत्त भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फिलहाल इस प्रमोशनल वीडियो को फरवरी के महीने में मुंबई में शूट किया जाएगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



