इन दिनों एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। सारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अली खान पिंक जैकेट और पिंक स्वेटर पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये कूल विंटर लुक उनके फैंस के दिल को छू रहा है। इतना ही नहीं फैंस सारा की इस फोटो की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं।

कुछ मिनट पहले शेयर की गई एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर अब तक कई सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। वैसे यह कोई पहली बार नहीं जब सारा अली खान अपने फैशन सेन्स और स्टाइल स्टेटमैंट से सोशल मीडिया पर इस तरह धमाल मचा रही हैं क्योंकि इससे पहले भी सारा अपने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक के लिए सोशल मीडिया पर आग लगा देती हैं।
.jpg)
इन दिनों सारा अपनी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग से थोड़ा समय निकालकर दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में मस्ती कर रही हैं। वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं कि सारा अली खान ने काफी कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है।
.jpg)
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट दिखाई दी थीं। वहीं फिल्म में सारा अली खान की एक्टिंग को भी बहुत पसंद किया गया था।
.jpg)
बता दें कि सारा अली खान को अपनी इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म के बाद सारा एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आई। दिलचस्प बात यह सारा की दूसरी फिल्म ने भी खूब धूम मचाई।

सारा अभी अपनी अगली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन दिखेंगे। इन स्टार्स की यह फिल्म साल 2020 मई में रिलीज की जाएगी।
.jpg)
इस फिल्म के अलावा सारा इम्तियाज अली खान की फिल्म लव आजकल की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में सारा और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेगी।


Download Android App
Download iOS App



