दानिश जेहन की दर्दनाक मौत पर सारा अली खान ने पोस्ट किया ये भावुक सन्देश !

Summary :

सारा अली खान को युवा सेलिब्रिटी के निधन से गहरा झटका लगा है। आपको बता दें दानिश जेहन एमटीवी के शो Ace of Space में बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे थे।

बीते 20 दिसंबर को मशहूर यूटूबर और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी दानिश जेहन का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन पर कई टीवी सेलिब्रिटीज और उनके फैंस ने शोक मनाया था। इस दुखद मौके पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक सन्देश दिया है।

दानिश जेहन का निधन

सारा अली खान को भी अन्य लोगों की तरह इस युवा सेलिब्रिटी के निधन से गहरा झटका लगा है। आपको बता दें दानिश जेहन एमटीवी के शो Ace of Space में बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे थे।

दानिश जेहन का निधन

इस शो में बीते दिनों सारा अली खान भी अपनी आने वाली फिल्म सिम्बा का प्रमोशन करने के लिए गयी थी। शो में उनकी मुलाकात दानिश जेहन से हुई थी और एक बड़ा ही खूबसूरत वीडियो उस समय शो के दौरान शूट किया गया था।

https://www.instagram.com/p/BrnoGhFDhq3/?utm_source=ig_embed

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो वीडियो शेयर करते हुए दानिश जेहन को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा ”R.I.P Danish Zehen.”

https://www.instagram.com/p/BrlrvPFFoan/?utm_source=ig_embed

इससे पहले एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने भी एक भावुक सन्देश दानिश जेहन के निधन पर पोस्ट किया था और बताया था की वो दानिश के कितने करीब थे। आपको बता दें विकास गुप्ता Ace of Space शो होस्ट कर रहे है जिस में दानिश जेहन कंटेस्टेंट थे।

https://www.instagram.com/p/BrnNIPAgcIk/?utm_source=ig_embed

इसके अलावा टीवी स्टार बेनाफ्शां के बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी यूट्यूब सेलिब्रिटी दानिश जेहन को याद करते हुए इमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

दानिश जेहन का निधन

जानकारी के अनुसार पता चला है की दानिश 20 दिसम्बर की सुबह एक शादी के फंक्शन से मुंबई लौट रहे थे और वासी के समीप हाईवे कार पर नियंत्रण खोने की वजह से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गयी।

रिलीज़ के कुछ घंटों में ही ऑनलाइन लीक हुई शाहरुख़ खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो

Desk Team