सारा अली खान की मोनोक्रोम फोटोज़ हो रहीं हैं वायरल, फैंस दे रहें हैं ये रिएक्शन

Summary :

सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। इन मोनोक्रोम फोटोज़ में सारा अली खान बेहद ही दिलकश पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं। देखें ये पोस्ट…

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहतीं हैं। सारा अक्सर अपने फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहतीं हैं। इसके साथ ही वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी सोशल मीडिया पर शेयर करतीं हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद ही दिलकश पोज़ देती दिखाई दे रहीं हैं।
आपको बता दें, सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की कुछ फोटोज़ शेयर की हैं। इन मोनोक्रोम फोटोज़ में सारा अली खान ब्लैक कलर की ड्रेस पहने पोज़ देती हुई दिख रहीं हैं। सारा की इन फोटोज़ को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहें हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें, कि इन फोटोज़ पर अब तक (खबर लिखें जाने तक) तीन लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। और साथ ही कॉमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहें हैं।
इस खबर के साथ ये भी बता दें, हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कश्मीर वेकेशन की भी फोटोज़ शेयर की थी। जिसमें वो पहाड़ो और नदी के पास बैठी हुई दिख रही हैं। इन फोटोज़ में सारा के लुक की बात करें तो वो मैरून कलर की जैकेट और ट्राउज़र पहने हुए दिख रहीं हैं। साथ ही इन फोटोज़ में ट्रेकिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली छड़ी भी दिखाई दे रही है। इस लेटेस्ट वेकेशन फोटोज़ को इंस्टाग्राम पर शेयर कर सारा ने कैप्शन में लिखा, “कश्मीर की कली गलियों में वापस आ चुकी है। अब मैं ट्रेकिंग पर जा रही हूं।” सारा की ये वेकेशन फोटोज़ को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में एक्टर विक्की कौशल के साथ नज़र आने वालीं हैं। ये फिल्म महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा पर आधरित होगी। इसके अलावा सारा, लक्ष्मण उकेटा की अनटाइल्टड फिल्म में भी दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ विक्की कौशल मेन लीड रोल में दिखाई देंगे।

Desk Team