अपनी बिगड़ी लिप सर्जरी पर सारा खान ने पहली बार खोला राज,बोलीं-खुद के होठों से हुई बहुत परेशान

Summary :

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सभी अभिनेत्रियां फिट और अट्रैक्‍ट‍िव दिखने के लिए किसी भी हद तक जानें को तैयार है

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक सभी अभिनेत्रियां फिट और अट्रैक्‍ट‍िव दिखने के लिए किसी भी हद तक जानें को तैयार है…और हो भी क्यों नहीं भाई खुद को अट्रैक्‍ट‍िव भी तो दिखाना है। ऐसे में कोई  जिम में घंटों पसीना बहाता है, तो कोई खुद और ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए अपने शरीर के हिस्‍सों को बेहतर बनाने के लिए सर्जरी या फिर कॉस्‍मैटिक तरीके अपनाते हैं। इसी कड़ी में टीवी सीरियल  ‘सपना बाबुल का…बिदाई’ और ‘बिग बॉस’ फेम सारा खान ने भी कुछ ऐसा ही किया। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने होठों की लिप सर्जरी तो करवा ली,लेकिन यह उन पर खुद पर भारी पड़ गई। इतना ही नहीं करीब 1 साल तक एक्ट्रेस इस समस्या से निकल नहीं पाई थीं और अपनी इस लिप सर्जरी के बाद इससे परेशान होना पड़ा था।
सीधी-सादी ‘साधना’ का बोल्ड लुक
एक सीधी-सादी लड़की के रोल में अपना टीवी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस सारा खान समय के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड हो गई हैं। हाल ही में सारा खान ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन के उस अनुभव को साझा किया, जिससे वह कभी दोबारा गुजरना नहीं चाहेंगी।
सारा ने करवाया लिप फ‍िलर…
सारा ने बताया कि उन्होंने अपने होठों को आकर्षक बनाने के लिए ‘लिप फिलर’ करवाया था। लेकिन उनकी ये एक्सपेरिमेंट कुछ खास कमाल नहीं कर पाया और पासा उन्हीं पर उल्टा पड़ गया। सारा कहती हैं, मुझे अपने खुद के लिप्‍स पसंद नहीं आते थे तब और मैं इंतजार कर रही थी कि कब फिलर पिघले। मुझे तब अपना लुक बिल्‍कुल पसंद नहीं आता था।
सारा ने ये भी बताया कि मुझे मलाइका अरोड़ा, श‍िल्‍पा शेट्टी कुंद्रा, जेनिफर लोपेज बहुत पसंद हैं। ये तीनों एक्ट्रेसेस जिस तरह खुद को कैरी करती हैं, मुझे इनका ये अंदाज बहुत अच्‍छा लगता है,और तो और ये तीनों ही फिटनेस को लेकर पैशन रखती हैं। ऐसे में मुझे भी समय के साथ लगा कि मुझे अपने शरीर के लिए कुछ करना चाहिए।
अपनी बातचीत के दौरान सारा आगे कहती है  सभी को खूबसूरत और ग्‍लैमरस दिखने का हक है। जरूरत है तो बस खुद पर ध्यान देने की। उनका कहना एक बार फिटनेस का जूनून आपके ऊपर चढ़ जाये तो बस आपका टाइम शुरू हो जाता है।
लिप फिलर बना मुसीबत
वहीं सारा ने ये भी कहा मैं जिदंगी भर ‘बिदाई’ की साधना बनकर नहीं रहना चाहती थी। मैं फिट सारा खान बनना चाहती थी। जो लोग मुझे तब पसंद करते थे, वो अब भी पसंद करते हैं। मैंने अपना चेहरा नहीं बदला। हां, मैंने लिप फिलर जरूर करवाया, यह तो मेरे लिए किसी बड़ी आपदा से कम साबित नहीं  हुआ।
बता दें कि सारा खान ने साल 2019 में होठों की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। लेकिन ट्रोलर्स के निशाने के होने पर सारा का कहना था, ट्रोलिंग से मुझे फर्क नहीं पड़ता। जब आप पब्‍ल‍िक फ‍िगर बनते हैं तो लोग आपको प्‍यार और नफरत दोनों देते हैं।

Desk Team