Sara Khan Wedding: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिदाई’ सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली सारा खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें, सारा ने ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक के साथ शादी कर ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं, जिनमें सारा लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं कृष पाठक के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Sara Khan Wedding: महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज

जानकारी के अनुसार, सारा और कृष ने अक्टूबर 2025 में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन ये खबर उन्होंने किसी के भी साथ शेयर नहीं की। वहीं अब दो महीने बाद दोनों ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए है। मुस्लिम होने के बावजूद सारा का हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी समारोह को बेहद निजी रखा गया, लेकिन जैसे ही तस्वीरें बाहर आईं, इंटरनेट पर वायरल हो गईं। सारा ने ट्रेडिशनल लाल ब्राइडल लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और एलीगेंट लग रही ह । वहीं दूल्हा बने कृष मरून कलर की रॉयल शेरवानी में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे है। शादी के फोटोशूट में दोनों की ख़ुशी और प्यार साफ़ झलक रहा है।
Sara Khan Reception: रिसेप्शन ने खींची सबकी नजरें

वहीं अब शादी के बाद कपल ने अपने करीबियों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। इस दौरान सारा और कृष ने मीडिया के लिए खास पोज दिए। सारा ने कैमरे के सामने अपने हाथों की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की, जबकि कृष पूरे समय अपनी पत्नी को प्यार भरी नजरों से निहारते दिखे। फैंस कपल की क्यूट बॉन्डिंग देखकर उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर सारा और कृष के शादी और रिसेप्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों की खुशियां साफ झलक रही हैं।
Sara Khan Husband: कब से कर रहे एक दूसरे को डेट?

जानकारी के मुताबिक, सारा और कृष ने लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी का फैसला लिया। कोर्ट मैरिज के बाद भी यह कपल सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक वीडियोज शेयर करता रहा, जिन्हें फैंस ने खूब सराहा। दोनों की साथ में बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री को देखते हुए फैंस को भी उनकी शादी का इंतजार था।
सारा की दूसरी शादी

लेकिन क्या आप जानते है कि यह सारा खान की दूसरी शादी है। इससे पहले सारा ने साल 2010 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 4’ के दौरान अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों ने महज दो महीनों में तलाक ले लिया था। सारा की जिंदगी के इस नए अध्याय पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें अब भी ट्रेंड कर रही हैं और कपल का यह नया सफर सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। सारा खान और कृष पाठक की शादी न सिर्फ उनकी जिंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ है, बल्कि यह टीवी इंडस्ट्री में इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है।
ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit films : माधुरी दीक्षित फिल्मों से सफलता की मंज़िल तक,एक चमकदार सफर की कहानी


Download Android App
Download iOS App




