टीवी का मशहूर रियलेटी शो बिग बॉस अपने आखिरी चरण पर पहुंचा गया है। शो को विनर की रेस अपने लास्ट फेज पर आ गई है और जल्द ही शो का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है और बिग बॉस के सीजन 16 को अपना विनर मिलने वाला है। इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सालों से होस्ट करते आ रहे हैं और ये शो हमेशा ही लाइमलाइट में बना रहता है।

बिग बॉस के हर सीजन की तरह ये सीजन भी किसी ना किसी वजह से चर्चा में छाया रहा है। बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होगा। फिनाले में अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टेन, शालिन भनोट, शिव ठाकरे ट्रॉफी के लिए लड़ेंगे। इन सभी को फैंस जमकर सपोर्ट कर रहे हैं ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करता दिखाई देता है।

इसी बीच टीवी और पंजाब इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी का सपोर्ट किया है साथ ही बताया है कि उनकी मां प्रियंका को लेकर क्या कहती हैं। सरगुन मेहता ने अपने सीरियल उड़ारियां की टीम के साथ एक पुरानी फोटो भी साझा की है।

सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में सरगुन और उनके पति रवि दुबे संग प्रियंका और अंकित दोनों हंसते हुए पोज दे रहे है। इस फोटो में सरगुन ने ऑफ शोल्डर ग्रीन ड्रेस पहन रखी है और प्रियंका ने ब्लैक ओवरकोट के साथ ग्लिटरी को-ऑर्ड सेट पहना है।

सरगुन द्वारा शेयर की गई दूसरी फोटो में सिर्फ प्रियंका अपने सीरियल उड़ारियां के को स्टार और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अंकित के साथ पोज देते दिख रही हैं। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इसके अलावा आखिरी फोटो में प्रियंका अपनी को-स्टार ईशा मालवीय के गले लगे हुए नजर आ रही हैं। सभी तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग लुक में दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में प्रियंका का सपोर्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, रुटिंग “हमारी लड़की जीतने और ट्रॉफी घर लाने के लिए आई है प्रियंका चौधरी। मेरी मां पहले एपिसोड के बाद से कह रही है कि बाकी सब खेलने आए हैं, प्रियंका जीतने आई है।” सरगुन ने प्रियंका चहर चौधरी के सपोर्ट में ये पोस्ट शेयर की है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बिग बॉस के घर में प्रियंका सभी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब देखना होगा कि बिग बॉस के ट्रॉफी किसके हाथ आती है। मगर सोशल मीडिया पर प्रियंका और शिव के फैंस जमकर दोनो को सपोर्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर फिनाले में देखने को मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



