अनुष्का शर्मा ने करनेश संग शेयर की बचपन की क्यूट तस्वीर, भाई ने दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेशक इन दिनों फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बनाकर चल रही हैं,लेकिन अदाकारा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेशक इन दिनों फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बनाकर चल रही हैं,लेकिन अदाकारा सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। अनुष्का शर्मा की हर एक तस्वीर पोस्ट होते ही इंटनेट पर धडल्ले से वायरल हो जाती है। हाल ही में अनुष्का ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बच्चन की बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
अब भाई के साथ शेयर की बचपन की फोटो
अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने बचपन की कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इन तस्वीरों में अनुष्का का बेहद प्यारा सा अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं इस फोटो पर अभिनेत्री के भाई करनेश ने मजेदार कमेंट भी किया है,उन्होंने लिखा- हम बचपन में अखबार क्यों पढ़ रहे थे? हम तो बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखते थे। 
अनुष्का ने दिया ऐसा जवाब
भाई करनेश के इस जवाब को अनुष्का ने फिर से अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा मैं पक्का कॉमिक स्ट्रिप्स पढ़ रही होउंगी। वहीं अब अनुष्का की इस इंस्टा स्टोरी को उनके चाहने वाले काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा 3 साल पहले यानी साल 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं इस फिल्म के बाद अनुष्का ने कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लिया था। अब खबर है कि अनुष्का जल्द ही पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। 
जी हां दरअसल पिछले दिनों उन्होंने एक फिल्म सेट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस दौरान वह कुर्सी पर बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ती हुई नजर आई और मेकअप आर्टिस्ट से अभिनेत्री मेकअप करवा रही थीं।  वैसे मां बनने के बाद फैंस भी अपनी पसंदीदा हीरोइन अनुष्का शर्मा को अब जल्द से जल्द फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Desk Team