‘कुंडली भाग्य’ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की बीते दिनों शादी हो गई है। इस छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा ने राहुल नागाल संग बीते दिनों सात फेरे लिए हैं। इस दौरान दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुई और लोगों ने श्रद्धा को ‘द हैप्पी ब्राइड’ टैग दिया। खैर, अब एक्ट्रेस ने शादी के बाद पहली बार अपने पति संग अपनी सगाई की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है।

एक्ट्रेस ने शेयर की पति राहुल के साथ तस्वीरें
टीवी अदाकारा द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है श्रद्धा और राहुल साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों ने कई सारे पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, अगर आपकी शादी हो गई है और अब भी आप खुश हैं तो हाथ उठाइए।
इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल उनको रिंग पहनाते दिखाई दे रहे हैं। अपनी इन तस्वीरों को श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। वहीं उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है शादी के समय श्रद्धा का वो वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह अपने पति को आवाज देकर कह रही थीं कि राहुल आओ मुझे उठाओ। इसके अलावा उनकी विदाई वाला वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। जिसमें एक्ट्रेस रोने की बजाए बेहद खुश नजर आयी।


Download Android App
Download iOS App



