श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुकी हैं।
अगर आप एक्ट्रेस की तरह परफेक्ट फिगर और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो एक्ट्रेस ये डाइट प्लान फॉलो कर सकती हैं।
खुद को फिट रखने के लिए जाह्नवी कपूर जिम में घंटों पसीने बहाती हैं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देती हैं।
जाह्नवी अपनी डाइट में हमेशा घर का बना हुआ खाना खाती हैं।
एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत नींबू और शहद का पानी पीकर करती हैं।
जाह्नवी रोज सुबह हैवी ब्रेकफास्ट करती हैं ताकि पूरा दिन काम करने के लिए उनके शरीर में एनर्जी बनी रहे।
एक्ट्रेस नाश्ते में फ्रूट, टोस्ट, नट्स, स्मूदी जैसी चीजें पीती और खाती हैं।
लंच में जाह्नवी कपूर दाल, रोटी, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन और कभी-कभी फिश भी खाती हैं।
रात में एक्ट्रेस काफी लाइट डिनर करती हैं और सलाद व सूप जैसी चीजें ही लेती हैं।


Download Android App
Download iOS App










