बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जानी वाली उर्फी जावेद कब क्या कर जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। दरअसल उर्फी नए-नए एक्सपेरिमेंट के साथ हाज़िर होती रहती हैं। उर्फी हर बार कुछ ऐसा कर देती है जिसकी शायद कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन इस बार उर्फी ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है जिससे उनकी आलोचना नहीं बल्कि उनकी जमकर प्रशंसा हो रही हैं।

दरअसल उर्फी जावेद मुंबई के अंधेरी में स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में उर्फी ऑरेंज कलर के शॉर्ट आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस उर्फी जावेद मस्टर्ड येलो कलर की स्वीट शर्ट पहनें नजर आ रही हैं, जिस पर ब्लैक कलर का डिजाइन बना है। इस आउटफिट में उर्फी जावेद बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उर्फी जावेद ने अपने बालों को बन बनाया हुआ है। साथ ही एक्ट्रेस का मिनिमल मेकअप की हर कोई तारीफ कर रहा है।
वही इस ड्रेस के साथ उर्फी ने हाई हील्स कैरी किया हैं। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस अपना टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वही यह तो सब ही जानते है की उर्फी बेहद ही बोल्ड हैं। लेकिन उर्फी जितनी बोल्ड है उतनी ही दरियादिली भी हैं। जहां एक बार फिर उर्फी का दरियादिली देखने को मिला हैं। जहां एक्ट्रेस भारी बारिश में पैपराजी को बैग बांटती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस दरियादिली को देख फैंस का भी दिल पसीज गया है।

वही अब उर्फी के नेक दिल काम के लिए यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रह हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- “वाह यार, इतना कौन सोचता है भला।” तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जरूरतमंदों को दिया गया सामान तो अच्छा होता है।”

बता दे की हाल ही में उर्फी को लेकर यह खबर सामने आई थी की उर्फी जल्द ही एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स, और धोखा 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ‘लव, सेक्स और धोखा 2’ के मेकर्स ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए उर्फी से कॉन्टेक्ट किया है।


Download Android App
Download iOS App



