Shah Rukh Khan: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अपने काम के चलते अक्सर सुर्खि यों में छाए रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस बात का खुलासा किया है कि ऑस्कर विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में उन्हें एक किरदार ऑफर किया गया था। दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में किंग खान ने हॉलीवुड में काम करने के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान शाहरुख ने बताया कि डैनी बॉयल ने उन्हें रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद ये किरदार अनिल कपूर को मिला था।

किंग खान ने कहा, ‘मैं फिल्म में जज के रूप में धोखा दे रहा था और बेईमान हो रहा था। तो मुझे बस यह पता चला कि यह बहुत अजीब है कि मैं होस्ट हूं और फिल्म में धोखा दे रहा हूं। इसलिए मैंने मिस्टर बॉयल को समझाया कि कृप्या, मैं यह नहीं करना चाहूंगा। मुझसे कहीं बेहतर अभिनेता मौजूद हैं और मुझे लगता है कि अनिल कपूर ने यह किया और वह जज के रूप में काफी अच्छे थे।’
शाहरुख खान ने हॉलीवुड में काम करने के बारे में बात करते हुए कहा कि बातचीत तो हुई है, लेकिन अभी कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आया है। अभिनेता ने कहा, ‘मैंने यह ईमानदारी से कहा है, लेकिन कोई भी इस पर विश्वास नहीं करता है। इसलिए मैं इसे बहुत ईमानदारी से आपसे कहने जा रहा हूं। मुझे कभी किसी ने कोई काम ऑफर नहीं किया। हो सकता है कि मेरी उन लोगों से बातचीत हुई हो जिन्हें मैं जानता हूं, लेकिन किसी ने मुझे कोई अच्छा काम ऑफर नहीं किया।’ किंग खान वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 के लिए आमंत्रित किए गए केवल दो भारतीयों में से एक थे।
View this post on Instagram
आपको बता दें हाल ही में शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान उनका मूड काफी अच्छा था. अचानक उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका उन्हें अंदाजा नहीं था।मंगलवार 13 फरवरी की रात को शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. शाहरुख को देखने का ये एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा क्योंकि वे बड़े ही हंसते मुस्कुराते दिख रहे थे। आमतौर पर पैपराजी से थोड़ा दूर रहने वाले किंग खान ने इस तरह पैपराजी के साथ इंटरैक्शन करके उनका भी दिन बना दिया। स्माइल करते हुए किंग खान बेहद क्यूट लग रहे थे. ये लाइन खासतौर पर उनकी फीमेल फैन्स के लिए क्योंकि ऐसे कैनडिड मोमेंट्स कम ही देखने को मिलते हैं।
View this post on Instagram
शाहरुख ने कुछ फैन्स से हाथ मिलाया और उनमें से एक जो कि एक फोटोग्राफर था आगे बढ़ा और अपना प्यार दिखाने के लिए उनका हाथ चूम लिया। इस पर भी शाहरुख के चेहरे पर स्माइल ही रही। शाहरुख पूरे वक्त मुस्कुराते रहे और फैन्स के साथ बातचीत करते हुए खुश दिख रहे थे। काले रंग की टी-शर्ट, मैचिंग जैकेट और कार्गो पैंट पहने और अपने बालों को पीछे की ओर पोनीटेल में बांधे शाहरुख हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

Download Android App
Download iOS App