बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan के बंगलो मन्नत को पिछले कई दिनों से उनकी जन्मदिन ट्रेलर लॉन्च के अलावा दिवाली की पार्टी के लिए सजाया जा रहा था। ऐसे में पिछले दिनों शाहरुख के शानदार जन्मदिन के जश्न और ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद बीती रात मुंबई में शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में प्री-दीवाली पार्टी का आयोजन किया।
बता दें कि इस खास मौके पर शाहरुख खान से लेकर पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान को ब्लैक कपड़ो में रंग जमाते हुए देखा जा सकता है।
शाहरुख खान ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
Shahrukh Khan की पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “आसमान में तारे… हैप्पी दिवाली!” बता दें कि शाहरुख संग गौरी बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
https://www.instagram.com/p/Bpuh9K4HuQV/?utm_source=ig_embed
इस पार्टी की महफिल की रौनक रहीं Shahrukh Khan की पत्नी गौरी खान और उनकी बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर गौरी खान और सुहाना खान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों मां बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। घर में हो रही इस ग्रैंड पार्टी के लिए शाहरुख खान ने काली रंग की शेरवानी को चुना।
शेरवानी में Shahrukh Khan का अंदाज अलग ही नज़र आया। पार्टी में गौरी खान गोल्डन और हरे रंग के डिज़ाइनर लहंगे में नज़र आईं। शाहरुख की इस दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
शनिवार शाम को Shahrukh Khan ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी की थीम ब्लैक और गोल्डन थी। शाहरुख खान और गौरी खान ने काले कपड़े पहने थे। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी इन दोनों थीम को फॉलो किया। कुछ स्टार्स ब्लैक ड्रेस में दिखे तो कुछ ने गोल्डन कपड़ों में कहर ढाया ।
Shahrukh Khan की इस प्री-दीवाली पार्टी में सिनेमा जगत के कई सितारे काजोल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, करण जौहर, आमिर खान, विद्या बालन, जया बच्चन, श्वेता नंदा, सिद्धार्थ राय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और शनाया कपूर जैसी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। जब पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने एंट्री ली तो सभी देखते रह गए।


Download Android App
Download iOS App









