शाहरुख खान की ‘रईस’ एक्ट्रेस माहिरा खान हुईं कोविड पॉजिटिव,सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Summary :

पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान भी कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की।

देश हो या विदेश, इन दिनों हर कहीं की फिल्म इंडस्ट्री से कोरोना की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड में वरुण धवन, नीतू कपूर और कृति सैनन कोरोना पीड़ित हुए तो वहीं अब खबर पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है। मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी कोरोना से पीड़ित हो गई हैं। इस समय वे आइसोलेशन में हैं और उन्होंने सबको इस बारे में सूचना दे दी है।
 उन्होंने रविवार को यह जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए फैन्स को दी। माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें भावुक मैसेज लिखा हुआ है। उसमें माहिरा ने लिखा है, ” मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं खुद को आइसोलेट कर रही हूं और हालिया दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों को सूचित कर दिया है। यह कठिन समय है लेकिन जल्दी ही सब ठीक हो जाएंगे।  इंशाअल्लाह. कृपया सभी मास्क पहनें और खुद व दूसरों के लिए नियमों का पालन करें। प्यार माहिरा खान, उन्होंने आगे लिखा कि, ” प्रार्थना और मूवी की सलाह का स्वागत है। 
माहिरा खान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ मैं काम कर चुकी हैं, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। माहिरा पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मशहूर एक्ट्रेस में शुमार हैं। 

Desk Team