‘Dunki’ में अब तक का सबसे खतरनाक सीन करेंगे Shah Rukh Khan, ‘Pathaan’ की रिलीज के बाद लेंगे स्पेशल ट्रेनिंग

Summary :

शाहरुख खान के फैंस के लिए साल 2023 काफी शानदार रहने वाला है क्योंकि इस साल पूरे 4 सालों के बाद बैक टू बैक उनकी फिल्में रिलीज होने वाली है। 25 जनवरी को शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही वो राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आने वाले है, जिसमें वो अब तक का सबसे खतरनाक सीन शूट करने वाले है।

शाहरुख खान के फैंस के लिए साल 2023 काफी शानदार रहने वाला
है क्योंकि इस साल पूरे 4 सालों के बाद बैक टू बैक उनकी फिल्में रिलीज होने वाली
है। 25 जनवरी को शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म
‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही वो
राजकुमार हिरानी की फिल्म
‘डंकी’ में भी नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान साल
2023 का सबसे बड़ा टास्क करने जा रहे है।

Pathaan Cast Fee Revealed! Deepika Padukone Takes Home Whopping 15 Crores  But It Is Shah Rukh Khan Who Bagged The Real Deal - Check Out John Abraham  & Other Cast's Whopping Remuneration!

शाहरुख खान
फिलहाल अपनी फिल्म
‘पठान’ के प्रमोशन में बिजी चले रहे है। इस फिल्म को रिलीज के
पहले ही काफी विरोध का सामना कर पड़ा गया लेकिन इसके बावजूद हर किसी की नजरें
फिल्म की रिलीज पर टिकी हुई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म की रिलीज के बाद शाहरूख
खान अपनी फिल्म
‘डंकी’ के लिए अपना अब तक का सबसे टफ सीन शूट करने वाले है।

शाहरुख खान पहली
बार फिल्म
‘डंकी’ में मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार
हिरानी के साथ काम करने जा रहे है। इस फिल्म का बड़ा हिस्सा सऊदी अरेबिया में शूट
हो चुका है, लेकिन फिल्म के कुछ सीन शूट होने अभी बाकी है। इस सीन्स में एक अंडर
वॉटर टफ सीन भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो,  
‘पठान’ की रिलीज के बाद शाहरुख खान
इस सीन को शूट करेंगे।

अपनी फिल्मों के
लिए शाहरूख खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है, जिस कारण से वो अपने इस अंडर वॉटर
सीन को शूट करने के लिए खास ट्रेनिंग लेंगे ताकि इस सीन के साथ वो पूरी तरह से
न्याय कर पाए और सीन में परफेक्शन आ सके। दिलचस्प बात तो ये है कि शाहरुख खान ऩे
अपने फिल्मी करियर में इससे पहले कभी ऐसा सीन शूट नहीं किया है और वो पहली बार
इतना बड़ा टास्क करने जा रहे है।

बता दें कि शाहरुख
खान फिल्म
‘डंकी’ के लिए पहले ही इस सीन को
शूट करना चाहते थे लेकिन फिलहाल तो शाहरूख खान अपनी फिल्म
‘पठान’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे है, जिस वजह से मेकर्स
ने इस सीन की शूटिंग को कुछ समय के लिए टाल दिया है। अब
‘पठान’ के रिलीज होने के बाद ही शाहरूख खान फिल्म ‘डंकी’ के लिए अंडर
वॉटर सीन शूट करने वाले है।

Desk Team