टीवी के फेमस एक्टर शाहीर शेख ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से शादी की है। शादी की खबर से शाहीर सुर्खियों में थे। अब एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी कुछ तस्वीरे वायरल हो गई।

बता दे, इन दिनों ये न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर है और दोनों ही इस वक़्त को एंजॉय कर रहे हैं। खबरे है की शाहीर-रुचिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए भूटान गए हैं। जिसकी एक फोटो भी सामने आई है।

शाहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो और रुचिका दोनों एक पहाड़ की चोटी पर बैठे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने खुद को दुनिया के शिखर पर बताया है।

अब शाहीर शेख की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उनके फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर खूब प्यार बरसा रहे है।

बता दे, शाहीर शेख अब तक टीवी पर कई फेमस शोज कर चुके है उनकी एक अच्छी- खासी फैन फोल्लोविंग है। खासकर के लड़कियों के बीच शहीर काफी पॉपुलर है। वही रुचिका कपूर, एकता कपूर फिल्म्स की हेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



