बॉलीवुड एक्टर शाहिद
कपूर एक बेहतरीन डांसर है और इस बात में तो कोई शक नहीं है। हालांकि अभिनेता की
वाइफ मीरा राजपूत भी डांस के मामले में शाहिद को पूरी टक्कर देती है। सोशल मीडिया
पर शाहिद और मीरा का एक कपल डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मीरा और शाहिद
एक डांस थिरकते नजर आ रहे है।
इस वीडियो पर फैंस
भी जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। शाहिद के डांस मूव्स ने तो एक बार फिर सबको उनका
दीवाना बना दिया है, एक्टर के फैंस ही नहीं बल्कि मीरा खुद शाहिद के डांस की कायल
हो गई है और उन्होंने तो अपने पति और एक्टर शाहिद कपूर से दोबारा शादी करने की
इच्छा तक जाहिर कर दी है।
मीरा राजपूत ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और शाहिद कपल डांस करते दिख रहे
हैं। वीडियो में क्यूट कपल ब्रूनो मार्स के
गाने ‘मैरी यू‘ पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। व्हाइट शर्ट
और ब्लैक पैंट में शाहिद जितने हैंडसम लग रहे है वहीं येलो ड्रेस में मीरा उतनी ही
खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि ये डांस वीडियो मीरा राजपूत के पैरंट्स की 40वीं एनिवर्सरी पार्टी का है जिसे उन्होंने
दिल्ली में सेलिब्रेट किया था। इस रोमांटिक डांस वीडियो को शेयर करते हुए मीरा ने
कैप्शन में लिखा, “मुझे लगता है कि मैं
तुमसे शादी करना चाहता हूँ! मम्मा और डैडी के 40 साल पूरे होने का जश्न।
आप लोग हमें एवरलास्टिंग लव में विश्वास
दिलाते हैं”
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही द फैमिली मैन क्रिएटर्स राज और
डीके की एक आगामी वेब सीरीज़ में भी दिखाई देंगे। एक्टर आखिरी बार तेलुगू फिल्म
जर्सी के हिंदी रीमेक में देखे गए थे। हालाँकि, कोविड महामारी और थिएटर
बंद होने के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में असफल रही।


Download Android App
Download iOS App






