बॉलीवुड सुपरस्टार शहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इतना ही नहीं ये फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 259 करोड़ हुआ है। ये फिल्म शाहिद के कैरियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है।

शाहिद की इस कामयाबी से उनकी पत्नी मीरा राजपूत बहुत खुश हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस खुशी का इजहार उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट शेयर करके किया है।

मीरा राजपूत ने सेल में ख़रीदा इतने हज़ारो का बैग
अगर बात मीरा राजपूत की करी जाए तो वह अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में मीरा राजपूत का एक हैंड बैग चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों मीरा इस लाल रंग के बैग के साथ स्पॉट हुई थीं। वह इस बैग को टंगे हुई थी और काफी सिम्पल लुक में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

लेकिन मीरा के इस बैग की कीमत सामने आ गई है। बेहद सिम्पल सा दिखाई दे रहा ये बैग Bottega Veneta ब्रांड का है। इस बैग की कीमत सुनकर एक बार को शायद आप हैरान रह जाएं। इस बैग की असल कीमत 196.207 है। लेकिन इस बैग पर इन दिनों सेल चल रही है तो यह बैग अब सस्ता हो गया है।

सेल के बाद इस बैग की कीमत 66,000 रुपए हो गई है। वैसे आपके लिए भी यह सुनहरा अवसर है कि आप ये बैग सस्ते में खरीदकर मीरा राजपूत जितनी ही स्टाइलिश लग सकती हैं।

बताते चलें कि पिछले दिनों भी मीरा एक शादी में बेहद अलग अंदाज में नजर आई थी। जहां पर वह पीच कलर का लहंगा पहने हुए दिखी थीं।

वैसे मीरा के स्टाईलिश कपड़े और बैग की फोटोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन खास बात ये है मीरा एक्टे्रस नहीं पर वो अब एक फैशन आइकन जरूर बन गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



