शहनाज गिल ने फिर बिखेरा अपनी आवाज का जादू, रोमांटिक गाना सुन सिद्धार्थ शुक्ला की याद में खोए फैंस

Summary :

शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें वो शाहरुख खान के फेमस सॉन्ग ‘तुझ में रब दिखता है’ को अपनी आवाज में बेहद ही खूबसूरती से गाती दिख रही हैं और उनका सॉन्ग सुनकर फैन्स को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है।

बिग बॉस फेम शहनाज
गिल जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि डेब्यू से पहले ही शहनाज
की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। शहनाज गिल भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस
से जुड़ी रहती हैं। शहनाज अपनी हर तस्वीरों और वीडियो को फैंस के साथ साझा करती
रहती है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे
देखकर लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है।

Shehnaaz Gill - YouTube

शहनाज गिल ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म
‘रब ने बना दी जोड़ी’ का फेमस सॉन्ग ‘तुझ में रब दिखता है’ गाती दिख रही हैं। शहनाज इस
रोमांटिक-सैड सॉन्ग को बड़ी ही खूबसूरती से गा रही है और वीडियो में काफी क्यूट लग
रही है।

शहनाज गिल की
क्यूटनेस और उनकी आवाज ने एक बार फिर सभी को दीवाना बना दिया है। शहनाज  ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
‘कैसा लगा ये गाना?’ इस वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके
हैं। वहीं कुछ लोगों को शहनाज की आवाज में ये गाना सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला की याद
आ गई है।

Sidharth Shukla Death Anniversary | सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी| Sidharth  Shukla Ke Dil Ko Choo Lene Wale Moments-Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्‍ला  के निधन के बाद दिल तोड़ देने ...

शहनाज के इस वीडियो
पर कॉमेंट करते हुए कुछ
फैंस कह रहे हैं
कि एक ओर जहां शहनाज के चेहरे पर हमेशा की तरह मासूमियत और क्यूटनेस दिख रही है तो
वहीं कुछ खोने की उदासी भी साफ नजर आ रही है। यूजर्स का कहना है कि शहनाज आज भी
सिद्धार्थ को बहुत याद करती हैं और ये उनके चेहरे की उदासी में नजर आता है।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 में एक दूसरे से मिले
थे। शो के दौरान दोनों की दोस्ती और फिर नजदीकियों ने लोगों को खूब एंटरटेन किया
था। शो के दौरान दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहते थे और इसी को देखते हुए
इनके फैंस ने इन्हें सिडनाज बुलाना शुरु कर दिया था। आज भी शहनाज की हर पोस्ट फैंस
हैशटैग सिडनाज हमेशा लिखते हैं।

Desk Team