Shahrukh birthday wishes: रोमांस के बादशाह’ कहे जाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का आज यानी 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। बता दें, किंग खान ने इंडस्ट्री में 30 साल से भी ज्यादा हो चुके है और आज भी वे हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर सितारों की लिस्ट में शुमार हैं। 1965 में दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी और बाद में फिल्म दीवाना के साथ उन्होंने बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने अपने रोमांटिक किरदारों से करोड़ों दिलों पर राज किया। वहीं आज एक्टर के बर्थडे पर इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बर्थडे विश किया है।
Shahrukh birthday wishes: फराह खान ने क्या कहा?

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) को शाहरुख की करीबी दोस्त हैं के तौर पर देखा जाता है। वहीं इस मौके पर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुपरस्टार संग कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किए है। उन्होंने पोस्ट में लिखा “जन्मदिन मुबारक हो किंग @iamsrk, अगले 100 साल तक ऐसे ही राज करते रहो।”
View this post on Instagram
तस्वीर में देखा जा सकता यही कि फराह शाहरुख को गाल पर किस करती और गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों अपने कैज़ुअल लुक में काफी प्यारे लग रहे थे। शाहरुख ने ग्रे टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउज़र के साथ सफेद बीनी कैप पहनी थी और फराह गुलाबी टॉप और ब्लैक ट्राउज़र में नज़र आ रही है। इस तस्वीर से साफ़ पता चल रहा है कि फराह और शाहरुख के बीच का बॉन्ड कितना ख़ास है।
Shahrukh khan instagram wishes: मनीष मल्होत्रा

फराह खान के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सोशल मीडिया पर किंग खान को उनके बर्थडे की बधाई दी है, जिसमें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “द वन एंड ओनली @iamsrk जन्मदिन मुबारक हो, आज आपके प्री-बर्थडे से लेकर कल आपके बड़े बर्थडे तक, हमेशा आपके लिए शुभकामनाएं.. सबसे स्टाइलिश, सबसे फिट और हर जगह सबसे अच्छे.. 90 के दशक से लेकर आज तक आप हमेशा वैसे ही इंसान हैं… हमेशा तारीफ़ और प्यार।
View this post on Instagram
Shahrukh birthday special: King Title Reveal
View this post on Instagram
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #HappyBirthdaySRK ट्रेंड करने लगा और हर कोई एक्टर को अपने अंदाज में किंग खान को बर्थडे की बधाई दे रहा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी। अब वह जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी। वहीं ख़ास बात ये है कि बर्थडे के मौके पर इस फिल्म के टाइटल रिवील वीडियो रिलीज़ कर दिया है, जिसके बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्ससाइटमेंट और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: एक Struggling एक्टर से Bollywood के King Khan बनें Shah Rukh, आज है इतने करोड़ों की संपत्ति के मालिक!


Download Android App
Download iOS App




